सौरव गांगुली ने किया खुलासा, कुछ दिन पहले क्यों हुई थी धोनी से मुलाकात; माही को लेकर कही ये बात

महेंद्र सिह धोनी की गिनती टीम इंडिया के महान खिलाड़ियों में होती है। वह एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीन प्रमुख ट्रॉफी जीती हैं। मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता अद्भुद थी। माही भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों पर वह अब भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
सौरव गांगुली ने किया खुलासा, कुछ दिन पहले क्यों हुई थी धोनी से मुलाकात; माही को लेकर कही ये बात

MS Dhoni, Sourav Ganguly: महेंद्र सिह धोनी की गिनती टीम इंडिया के महान खिलाड़ियों में होती है। वह एक मात्र कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीन प्रमुख ट्रॉफी जीती हैं। मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता अद्भुद थी। माही भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों पर वह अब भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। 2004 में उन्होंने सौरव गांगुली की कप्तान में डेब्यू किया था। हाल ही में कमर्शियल शूट के लिए दोनों पूर्व कप्तानों की मुलाकात हुई थी, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

वह एक पूर्ण चैंपियन हैं

गांगुली ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "जब आप एमएस धोनी के बारे में बात करते हैं, तो यह सिर्फ उन मैचों के बारे में नहीं है जो उन्होंने खेले हैं। यह भारतीय क्रिकेट पर उनका प्रभाव है। मैं उनसे कुछ दिन पहले मुंबई में मिला था, हम दोनों शूटिंग कर रहे थे। वह एक पूर्ण चैंपियन हैं। भारतीय क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वह विश्व कप जीतने वाले कप्तान हैं।" 
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "मुझे गर्व महसूस होता है, मैं यह कहना जारी नहीं रख सकता कि भारत के दो बहुत सफल कप्तान देश के एक ऐसे हिस्से से आए थे जहां लोगों को लगा कि क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं है। वहीं से एमएस धोनी आते हैं। उन्होंने वास्तव में एक पीढ़ी को बदल दिया है।" 

 

रांची से आते हैं धोनी

बता दें कि धोनी रांची से आते हैं। उनके बाद झारखंड से ईशान किशन आए हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कई फैंस को लगता है कि समान आक्रमण शैली को देखते हुए ईशान धोनी के उत्तराधिकारी हो सकते हैं। बता दें कि धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले।

टेस्ट की 144 पारियों में माही ने 4876 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में पूर्व कप्तान के नाम 10773 रन और टी20 में 1617 हैं। आईपीएल में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बनाया है। हालांकि पिछले सीजन CSK का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

ये भी पढ़ें: जब 36 रन पर सिमट गया था भारत, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के थ्रोबैक वीडियो का आकाश चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Latest Stories