Women’s T20 World Cup 2026: कब होंगे टीम इंडिया के मैच, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा? जानिए पूरा शेड्यूल

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में होगा। इस बार 12 टीमें 33 मुकाबलों में खिताब के लिए भिड़ेंगी। आइए जानते है पूरा शेड्यूल।

iconPublished: 08 Jun 2026, 08:13 PM
iconUpdated: 08 Jun 2026, 08:22 PM

Women's T20 World Cup 2026 Schedule: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट पहले से बड़ा और ज्यादा रोमांचक होने वाला है क्योंकि पहली बार 12 टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

भारतीय महिला टीम भी इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार के रूप में उतर रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा। ऐसे में टीम इंडिया के सामने नॉकआउट में पहुंचने के लिए कड़ी चुनौती रहने वाली है।

T20 World Cup 2026: 12 टीमें और 33 मैच, ऐसा होगा टूर्नामेंट

इस बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup 2026) में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। पूरे टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें ग्रुप स्टेज, दो सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं।

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के 7 मैदानों पर होगा मुकाबला

टूर्नामेंट के मुकाबले इंग्लैंड के 7 प्रमुख मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें एजबेस्टन (बर्मिंघम), ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर), हैम्पशर बाउल (साउथैम्प्टन), हेडिंग्ले (लीड्स), ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल), लॉर्ड्स और द ओवल (लंदन) शामिल हैं। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि दोनों सेमीफाइनल द ओवल में आयोजित होंगे।

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद 17 जून को नीदरलैंड, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

The India team walks out to take the field, England vs India, 3rd women's T20I, Taunton, June 2, 2026

भारत के ग्रुप मैच (भारतीय समयानुसार):

  • 14 जून: भारत vs पाकिस्तान, एजबेस्टन – शाम 7:00 बजे

  • 17 जून: भारत vs नीदरलैंड, हेडिंग्ले – शाम 7:00 बजे

  • 21 जून: भारत vs दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड – शाम 7:00 बजे

  • 25 जून: भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड – शाम 7:00 बजे

  • 28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स – शाम 7:00 बजे

T20 World Cup 2026: कब होंगे सेमीफाइनल और फाइनल?

ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद 30 जून को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जिसमें ग्रुप ए की शीर्ष टीम का मुकाबला ग्रुप बी की दूसरे स्थान की टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों विजेता टीमें 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की नजर पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगी और फैंस को भी टीम से बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

READ MORE HERE...

VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी

‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज