भारत ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को रौंदकर रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
IND vs AFG One-off Test match: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने न सिर्फ मुकाबले पर पूरी तरह कब्जा जमाया बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारत ने अपना 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
इससे पहले भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी, जब टीम ने राजकोट में पारी और 272 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ मिली पारी और 300 रन की जीत भारतीय टेस्ट इतिहास का नया कीर्तिमान बन गई है।
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ (IND vs AFG) भी अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2018 में बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी। अब न्यू चंडीगढ़ में मिली पारी और 300 रन की जीत ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने अब तक खेले दोनों टेस्ट मुकाबले पारी के अंतर से जीते हैं।
Setting a new benchmark 📈
— BCCI (@BCCI) June 8, 2026
Marking our return to Test cricket with our biggest ever innings victory 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/NVz3lIAZ3E
IND vs AFG: गिल और राहुल के शतकों से भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी। कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शानदार शतक जड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। भारतीय बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के सामने अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए।
IND vs AFG: पहली पारी में मानव सुथार का जलवा, अफगानिस्तान 152 पर सिमटा
564 रन के जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 412 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान डेब्यू कर रहे युवा स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि एक सफलता वॉशिंगटन सुंदर को मिली। सुथार की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

IND vs AFG: फॉलोऑन के बाद भी नहीं बच सका अफगानिस्तान, अब होगी वनडे सीरीज
बड़ी बढ़त मिलने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। हालांकि दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी नहीं चली और पूरी टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई। इस पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट अपने नाम किए। मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को भी एक-एक सफलता मिली। इसी के साथ भारत ने मुकाबला पारी और 300 रन से जीतकर नया इतिहास रच दिया।
READ MORE HERE...
VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज