टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर गरजा। टी20 मुंबई लीग में उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोक दिए और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
टीम इंडिया से बाहर होते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 200 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी
Suryakumar Yadav sensational knock: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है। इस समय टी20 मुंबई लीग में खेल रहे सूर्या ने एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी विस्फोटक पारी ने फैंस को यह याद दिला दिया कि आखिर उन्हें टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्यों माना जाता है।
हाल के महीनों में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में ज्यादा नहीं चला था। यही कारण रहा कि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि घरेलू क्रिकेट में उतरते ही सूर्या ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।
टी20 मुंबई लीग में दिखा Suryakumar Yadav का जलवा
टी20 मुंबई लीग में सोमवार को एमएससी मराठा रॉयल्स और ट्रायम्फ नाइट्स MNE के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएससी मराठा रॉयल्स की टीम 19.5 ओवर में 152 रन बनाकर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रायम्फ नाइट्स MNE ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 16 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
So SKY backed up 48 off 24 with a fine fifty, keep scoring, that's all one can do, @surya_14kumar!#T20Mumbai pic.twitter.com/wcEESOj63j
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) June 8, 2026
200 के स्ट्राइक रेट से ठोके नाबाद 72 रन
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। सूर्या के बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का निकला। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और अंत तक नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर लौटे। उनके अलावा नूतन कुमार गोयल ने भी 42 गेंदों में 56 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं चला था बल्ला
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारत ने इसी साल टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जरूर जीता था, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। पूरे टूर्नामेंट में वह बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इसके बाद आईपीएल में भी उनका (Suryakumar Yadav) बल्ला शांत रहा, जिसके कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया।

श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
हाल ही में बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। इस टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली। इतना ही नहीं, उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी भी वापस ले ली गई। चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के लिए घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा, ताकि वह एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी का दावा मजबूत कर सकें।
READ MORE HERE...
VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज