IND vs AFG: अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद भी नहीं बदली भारत की WTC अंक तालिका में रैंकिंग, जानें वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 300 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बावजूद भारत को WTC 2025-27 अंक तालिका में कोई फायदा नहीं मिला।

iconPublished: 08 Jun 2026, 06:39 PM
iconUpdated: 08 Jun 2026, 06:49 PM

IND vs AFG, No Change in WTC Points Table despite the win: भारत ने मुल्लानपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत साबित हुई। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले को तीन दिन के अंदर ही खत्म कर दिया।

हालांकि इतनी बड़ी जीत के बावजूद भारतीय फैंस के लिए एक हैरान करने वाली बात सामने आई। अफगानिस्तान पर मिली इस रिकॉर्डतोड़ जीत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंक तालिका पर कोई असर नहीं पड़ा। भारत की रैंकिंग और अंक पहले जैसे ही बने हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी जीत के बावजूद टीम इंडिया को कोई फायदा क्यों नहीं मिला।

IND vs AFG: इस वजह से नहीं मिला WTC में फायदा

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ वे मुकाबले शामिल किए जाते हैं जो आईसीसी द्वारा निर्धारित WTC कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। हालांकि अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा प्राप्त है, लेकिन वह फिलहाल WTC 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं है। यही कारण है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लानपुर में खेला गया यह मुकाबला केवल एक द्विपक्षीय टेस्ट मैच था और इसके नतीजे का WTC अंक तालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना था।

IND vs AFG: WTC में कैसे मिलते हैं अंक?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में किसी टीम को जीत के लिए 12 अंक, ड्रॉ के लिए 4 अंक और टाई होने पर 6 अंक दिए जाते हैं। वहीं धीमी ओवर गति जैसी गलतियों के कारण टीमों के अंक काटे भी जा सकते हैं। चूंकि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह टेस्ट WTC का हिस्सा नहीं था, इसलिए भारत को जीत के बावजूद कोई अंक नहीं मिला और उसकी स्थिति में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

IND vs AFG: WTC अंक तालिका में भारत की स्थिति

मौजूदा WTC 2025-27 चक्र में भारत अब तक 9 मुकाबले खेल चुका है। टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के खाते में फिलहाल 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 48.15 है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बावजूद ये आंकड़े जस के तस बने हुए हैं।

Prasidh Krishna had Azmatullah Omarzai chopping on, India vs Afghanistan, Only Test, 3rd day, New Chandigarh, June 8, 2026

IND vs AFG: श्रीलंका दौरा होगा बेहद अहम

अब भारतीय टीम की नजर अपनी अगली WTC सीरीज पर होगी। भारत अगस्त 2026 में श्रीलंका के दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद नवंबर 2026 में टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। ये चारों मुकाबले भारत की WTC रैंकिंग और फाइनल की दौड़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। अगर टीम इंडिया इन सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती है तो अंक तालिका में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है।

READ MORE HERE...

VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी

‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज