वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर टी20 लीग क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने महज 15 वर्ष में इतिहास रच दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रचा इतिहास, दुनिया की किसी भी T20 लीग में नहीं हुआ था ऐसा कारनामा
Vaibhav Sooryavanshi historic feat: आईपीएल 2026 में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं तो वह राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह से अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। पूरे सीजन में उनका आक्रामक अंदाज चर्चा का विषय बना रहा और उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
वैभव ने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि उन्हें बनाने का तरीका भी बेहद खास रहा। यही वजह है कि क्रिकेट के कई दिग्गज उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बता रहे हैं। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि उन्होंने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना दिया, जो आज तक दुनिया की किसी भी टी20 लीग में देखने को नहीं मिला था।
237.30 की स्ट्राइक रेट से बनाए 776 रन, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में 237.30 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। टी20 लीग क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने 400 या उससे अधिक रन इतनी ऊंची स्ट्राइक रेट से नहीं बनाए थे। यही कारण है कि वैभव ने एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें दुनिया के सबसे खास युवा खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर चुका है।
🚨 VAIBHAV SOORYAVANSHI IN IPL 2026 🔥🔥
— Akul (𝑨𝑻10) (@Loyalsachfan10) May 31, 2026
Orange Cap: 776 runs (Highest ever by an uncapped player in a single season)
Most Sixes: 72 sixes (Chris Gayle’s 14 year old IPL record shattered by 15 year old child)
Best Strike Rate: 237.31 (Absolute carnage)
Powerplay King: 521… pic.twitter.com/Ediw5MxtEB
Vaibhav Sooryavanshi के बाद सबसे करीब हैं न्यूरीन डोनाल्ड और हेनरिक क्लासेन
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के रिकॉर्ड के बाद अगर किसी बल्लेबाज ने 400 से ज्यादा रन सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट से बनाए हैं तो वह न्यूरीन डोनाल्ड हैं। उन्होंने टी20 ब्लास्ट 2025 में डर्बीशर के लिए 216.90 की स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने SA20 2024 में डरबन सुपर जायंट्स के लिए 207.90 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए थे। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी भी वैभव के रिकॉर्ड से काफी पीछे नजर आते हैं।

IPL इतिहास में भी सबसे आगे निकले Vaibhav Sooryavanshi
अगर सिर्फ आईपीएल की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने यहां भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 204.81 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में 204.72 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए। लेकिन वैभव ने 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर इन दोनों रिकॉर्ड्स को काफी पीछे छोड़ दिया।