IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने खुलासा किया है कि ईशान किशन ने उन्हें 6 जोड़ी स्पाइक शूज गिफ्ट किए।
'भैया दिलाए हमको…' ईशान किशन ने साकिब हुसैन को दिए 6 जोड़ी स्पाइक शूज, तेज गेंदबाज ने सुनाई संघर्ष की कहानी
Table of Contents
Ishan Kishan bought 6 spike shoes for Sakib Hussain: सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2026 का सफर एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया। हालांकि इस सीजन टीम के लिए कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें तेज गेंदबाज साकिब हुसैन का नाम भी शामिल रहा। 30 लाख रुपये में टीम से जुड़े साकिब ने मौका मिलते ही अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया और डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाकर चर्चा में आ गए थे।
साकिब हुसैन सिर्फ अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि संघर्ष भरी कहानी के कारण भी सुर्खियों में रहे। IPL डेब्यू के दौरान उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बताया था कि स्पाइक शूज खरीदने के लिए उनकी मां को अपने गहने तक बेचने पड़े थे। अब साकिब ने खुलासा किया है कि इस सीजन में ईशान किशन ने उन्हें 6 जोड़ी स्पाइक शूज गिफ्ट किए।
ईशान किशन ने दिलाए 6 जोड़ी स्पाइक शूज
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के साथ बातचीत में साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने बताया कि ईशान किशन ने उनकी काफी मदद की। साकिब ने कहा, “मेरे पास अभी 6 जोड़ी स्पाइक शूज हैं। ईशान भैया दिलाए हैं हमको। उन्होंने पूछा कि क्या पहनना है, तो हमने कहा एडिडास के एडीपॉवर। फिर भैया ने दिला दिए।” साकिब का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी ईशान किशन की तारीफ कर रहे हैं।
Ishan Kishan is genuinely such a gem of a person. ❤️
— ` (@broskyxn) May 27, 2026
Shakib Hasan didn’t have proper spikes, so Ishan gifted him six pairs and he played all those matches wearing them. 🥹❤️ pic.twitter.com/xrMnzUKfjW
मां ने गहने बेचकर दिलाए थे स्पाइक शूज
साकिब हुसैन (Sakib Hussain) की संघर्ष कहानी पिछले साल भी काफी चर्चा में रही थी। 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, हालांकि तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। उसी दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में साकिब (Sakib Hussain) ने बताया था कि बचपन में स्पाइक शूज खरीदना उनके परिवार के लिए आसान नहीं था। करीब 10-12 हजार रुपये के जूते खरीदने के लिए उनकी मां ने अपने गहने तक बेच दिए थे ताकि उनका बेटा क्रिकेट खेलना जारी रख सके।

डेब्यू मैच में ही Sakib Hussain ने चटकाए थे 4 विकेट
साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था और पहले ही मैच में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इस सीजन उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 11 मुकाबले खेले और कुल 15 विकेट अपने नाम किए। पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी काफी असरदार रही और उन्होंने कई बार टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। हालांकि एलिमिनेटर मुकाबले में वह विकेट हासिल नहीं कर सके और 4 ओवर में 52 रन खर्च कर बैठे।
रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर
IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती