GT vs RR क्वालिफायर-2 मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जानिए IPL 2026 के नियमों के मुताबिक मैच रद्द होने पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में से किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट।
GT vs RR: अगर बारिश में धुला क्वालिफायर-2, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए IPL 2026 का नियम
GT vs RR Qualifier 2 Rules: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और फाइनल में जगह बनाने की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि अब दूसरी टीम का फैसला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले क्वालिफायर-2 से होगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा रहने वाला है, क्योंकि जीत सीधे फाइनल का टिकट दिलाएगी, जबकि हार के साथ सीजन खत्म हो जाएगा।
हालांकि मैच से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल लगातार घूम रहा है कि अगर बारिश की वजह से क्वालिफायर-2 मैच रद्द हो गया तो आखिर कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी? प्लेऑफ मुकाबलों में रिजर्व डे को लेकर भी चर्चा तेज है। ऐसे में IPL 2026 के नियमों ने इस मुकाबले को लेकर दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
GT vs RR: रद्द हुआ मैच तो कौन खेलेगा फाइनल?
अगर क्वालिफायर-2 मुकाबले (GT vs RR) में बारिश या किसी अन्य कारण से एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाता है तो सबसे पहले सुपर ओवर कराने की कोशिश की जाएगी। हालांकि अगर मौसम की वजह से सुपर ओवर भी संभव नहीं हो पाता है तो लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता तय होगा। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस को फायदा मिलेगा क्योंकि टीम लीग स्टेज के बाद दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर थी। यानी मैच पूरी तरह धुलने की स्थिति में गुजरात सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
- It's IPL 2026.
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 29, 2026
- It's Qualifier 2.
- It's GT Vs RR.
- In Mullanpur.
- At 7.30 PM IST.
TWO TOP TEAMS FIGHTS FOR FINAL SPOT TO FACE RCB - IT'S GOING TO BE A ABSOLUTE BLOCKBUSTERS GAME. 🔥💥 pic.twitter.com/n1tFz8nO6M
GT vs RR: मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार न्यू चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में 28 मई की रात से 29 मई की सुबह तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। हालांकि राहत की बात ये है कि शुक्रवार शाम तक मौसम साफ रहने का अनुमान है और मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना काफी कम बताई जा रही है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
GT vs RR: इस सीजन किसका पलड़ा भारी?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स इस सीजन लीग स्टेज में (GT vs RR) दो बार भिड़ चुके हैं और दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है। अहमदाबाद में खेले गए पहले मैच में राजस्थान ने 6 रन से जीत हासिल की थी, जबकि जयपुर में हुए दूसरे मुकाबले में गुजरात ने 77 रन के बड़े अंतर से बाजी मारी थी। ऐसे में क्वालिफायर-2 में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
रिटायरमेंट के बाद विजय शंकर की नई पारी हुई शुरू, इस विदेशी T20 लीग में खेलते आएंगे नजर
IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में उतरे मोहम्मद सिराज, गुजरात टाइटंस खिलाड़ियों संग की जमकर मस्ती