Most Talked About Indian Personality: भारत में एक से बढ़कर एक ऐसे चेहरे मौजूद है जो पूरी दुनिया में ही किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं और लोग इनके बारे में हर कुछ जानना चाहते हैं। इस वक्त देखा जाए तो खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसी शख्सियत को भी पीछे छोड़ दिया है।
खासकर तब जब इस वक्त भारत में आईपीएल खेला जा रहा है लेकिन नंबर वन पोजीशन पर जो नाम है उसे जानकर आप पूरी तरह से हैरान रह जाएंगे, क्योंकि यह कोई ऐसा वैसा नाम नहीं है। ये एक ऐसा नाम है जिसकी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मुरीद हो चुकी है और उनके द्वारा लिए गए फैसले, उनके नियमों की दुनिया के बड़े से बड़े देश भी तारीफ कर चुके हैं।
Most Talked About Indian Personality: धोनी ने कोहली- रोहित को पछाड़ा
MOST TALKED ABOUT INDIAN PERSONALITY ON APRIL 2025 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 6, 2025
- MS Dhoni at top in terms of Sports. pic.twitter.com/AJhb8NDvA8
भले ही धोनी को भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है। ट्वीट ब्लिंडर एक्स द्वारा साझा किए गए सोशल मीडिया डेटा के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी अप्रैल 2025 में दूसरे सबसे चर्चित भारतीय व्यक्ति रहे हैं, जिन्होंने लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
इस सूची में कोहली और रोहित शर्मा तीसरी और चौथे स्थान पर है। ट्वीट ब्लिंडर एक्स (Most Talked About Indian Personality) द्वारा यह साझा किया गया कि पिछले महीने अधिकांश सार्वजनिक चर्चा क्रिकेट सितारों, राजनीति और मनोरंजन पर केंद्रित थी। वही अल्लू अर्जुन पांचवें स्थान पर, पवन कल्याण आठवें स्थान पर, एक्टर विजय नौवें और अक्षय कुमार दसवें स्थान पर हैं।
पीएम मोदी बने नंबर वन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची (Most Talked About Indian Personality) में नंबर एक पर है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठे और सातवें स्थान पर है। प्रधानमंत्री न केवल सरकार बल्कि इंटरनेट की भी दुनिया में सबसे आगे रहते हैं, चाहे वह बड़ी-बड़ी नीतिगत घोषणाएं हो, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो या 2024 के आम चुनाव से पहले सड़क पर रैली हो,
उनका सोशल मीडिया अभियान उनकी गहरी उपस्थिति और भाषण के साथ मिलकर उन्हें जन जागरूकता के मामले में सबसे आगे रखता है, जिस कारण वह लोगों के बीच इतने ज्यादा लोकप्रिय हैं।
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।