मेजर ध्यानचंद खेलरत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुईं Manu Bhaker, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेडल पहनाकर दिया प्रमाण-पत्र

President Draupadi Murmu honored Manu Bhaker with Major Dhyanchand Khelratna Award: 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन करने वाली देश की बेटी मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 02 Feb 2025, 04:59 PM
iconUpdated: 23 May 2025, 01:01 PM

Manu Bhaker: 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन करने वाली देश की बेटी मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेलरत्न अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनु को इस सम्मान से नवाजा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि 22 वर्षीय एथलीट ने पिछले साल ओलंपिक में दो मेडल जीते थे।

Manu Bhaker को मिला मेजर ध्यानचंद खेलरत्न अवॉर्ड

मनु भाकर (Manu Bhaker) अब मेजर ध्यानचंद खेलरत्न विजेता खिलाड़ी बन गई हैं। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को इससे नवाजा जाता है। उन्हें भारत की राष्ट्रपति से ये खास सम्मान मिला है। इस मौके पर उन्हें राष्ट्रपति की ओर से मेडल पहनाया गया। साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने मुन भाकर को एक प्रमाणपत्र भी दिया।

बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक के दौरान 22 वर्षीय एथलीट ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपनी झोली में डाला था। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। भारत के नाम पिछले ओलंपिक में कुल 6 पदक दर्ज हुए थे और वह पदक तालिका में 71वें पोजिशन पर रहा था। इनमें से दो पदक अकेले मनु भाकर (Manu Bhaker) लेकर आई।

वह इकलौती भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने में कामयाबी पाई। इसके अलावा हरियाणा की बेटी ने महज 16 साल की उम्र में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में एयर पिस्टर स्पर्धा में दो गोल्ड जीतने में सफलता पाई।

यहां देखें वीडियो: