Rohit Sharma in MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार, 24 मई को रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ रोहित शर्मा के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
Rohit Sharma: जोफ्रा आर्चर ने उड़ाए रोहित शर्मा के तोते, बिना खाता खोले हुए आउट, दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Table of Contents
Rohit Sharma in MI vs RR: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। चोट के चलते उन्होंने लगभग 5-6 मुकाबले मिस किए। इसके बाद जब उनकी वापसी हुई तो कुछ मुकाबलों में उनके बैट से धुंआधार रन निकले तो कुछ में बिल्कुल भी नहीं जैसे आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार, 24 मई को रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ रोहित शर्मा के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वे आईपीएल में शर्मनाक लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है।
Rohit Sharma शून्य पर हुए आउट
206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा से एक धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर रोहित शर्मा के तोते उड़ा दिए। ये वाकया मुंबई इंडियंस की पारी के पहले ओवर में हुआ जब राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर अपनी आग उगलती गेंदबाजी का नजारा पेश किया।

आर्चर ने चौथी बार Rohit Sharma को बनाया शिकार
ओवर की चौथी गेंद पर आर्चर ने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल लेंथ डिलीवरी फेंकी, जो तेजी से बाहर की तरफ स्विंग हो रही थी। रोहित शर्मा गेंद की लाइन को भांपने में पूरी तरह चूक गए और गलत लाइन पर बल्ला चला बैठे। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर तेजी से विकेट के पीछे गई। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अपने दाईं ओर फुर्ती से डाइव लगाते हुए एक बेहद तेज और शार्प कैच लपक लिया। रोहित शर्मा 4 गेंदों पर 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Rohit Sharma के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
आर्चर ने आईपीएल में चौथी बार अपना शिकार बनाया। इसी के साथ हिटमैन के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वे आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है।
Most Ducks in IPL History
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) May 24, 2026
19 - Rohit Sharma*
19 - Glenn Maxwell
18 - Dinesh Karthik
18 - Sunil Narine
16 - Piyush Chawla
16 - Rashid Khan
15 - Mandeep Singh
15 - Ajinkya Rahane
14 - Ambati Rayudu
14 - Manish Pandey
13 - Harbhajan Singh
13 - Parthiv Patel
12 - Ravichandran…
IPL के इतिहास में सबसे अधिक बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज-
- रोहित शर्मा - 19
- ग्लेन मैक्सवेल - 19
- दिनेश कार्तिक - 18
- सुनील नरेन - 18
- पीयूष चावला - 16
- राशिद खान - 16
IPL 2026 में Rohit Sharma का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में पूर्व एमआई कप्तान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए 35.38 की औसत और 157.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले।