MI vs RR: प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनीं राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से रौंदा

MI vs RR: मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 May 2026, 07:52 PM
iconUpdated: 24 May 2026, 08:25 PM

MI vs RR: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टॉप-4 में क्वालिफाई करने के लिए राजस्थान को यह मैच जीतना जरूरी था और टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 30 रनों से बाजी मार ली। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे, जिन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया।

राजस्थान की शुरुआत नहीं रही कुछ खास

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। आरआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। यशस्वी जायसवाल ने 27 रन और वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल भी 38 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। कप्तान रियान पराग भी 14 रन से आगे नहीं बढ़ सके, जिसके चलते राजस्थान के 119 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए।

MI vs RR: जोफ्रा आर्चर ने संभाला मोर्चा

इसके बाद जोफ्रा आर्चर के बल्ले से एक कमाल की पारी देखने को मिली। आर्चर ने सिर्फ 15 गेंदों पर 213.33 की स्ट्राइक रेट से 32 रन ठोके, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे। जोफ्रा आर्चर की इस पारी में मैच का मोमेंटम राजस्थान की ओर मोड़ दिया और टीम 200 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। जोफ्रा आर्चर की ये 15 गेंदों की पारी मुंबई को काफी भारी पड़ी।

MI vs RR: Jofra Archer
MI vs RR: Jofra Archer

MI vs RR: मुंबई इंडियंस भी लड़खड़ाई

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अच्छा स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस 206 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी के आगे उनकी पारी लड़खड़ा गई। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वह खाता भी नहीं खोल सके।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

फिर उन्होंने नमन धीर को भी अपना शिकार बनाया। रायन रिकल्टन भी 12 रन बनाकर नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने 60 रनों की जुझारू पारी खेली, जो जीत के लिए काफी नहीं थी। विल जैक्स ने भी 33 रन और हार्दिक पांड्या ने 34 रन बनाए लेकिन राजस्थान की गेंदबाजी के मुंबई के बल्लेबाज 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सके।

MI vs RR: आर्चर ने गेंद से भी दिखाया दम

जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर के नाम 2 सफलता रहीं। बृजेश शर्मा ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इसके अलावा, युवा स्पिनर यश राज पुंजा ने भी 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

Read More: Ravindra Jadeja का विकेट लेकर खुशी से कूद रहे थे हार्दिक और शार्दुल, अंपायर के इशारे ने बदल डाला सारा गेम; VIDEO

KKR vs DC मैच में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? मैच से पहले कोलकाता की वेदर रिपोर्ट आई सामने

MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, 'करो या मरो' मुकाबले में राजस्थान की प्लेइंग XI बदली