Vaibhav Suryavanshi: एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि हमने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक, दो नहीं बल्कि पूरे तीन प्लान तैयार किए हैं लेकिन इस मुकाबले में बेबी मॉनस्टर के सामने कमिंस के सारे प्लान्स धरे के धरे रह गए।
Vaibhav Suryavanshi: 12 छक्के, 5 चौके और 97 रन... 'बेबी मॉनस्टर' ने पैट कमिंस के सारे प्लान्स की उड़ाई धज्जियां, SRH के गेंदबाजों की तोड़ी कमर
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi Against SRH: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए अगर ये कहावत कही जाए कि छोटा पैकेट बड़ा धमाका तो ये किसी भी एंगल से गलत नहीं होगा। 'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह की तबाही मचाई उसने सभी की बोलती बंद कर दी।
एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि हमने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक, दो नहीं बल्कि पूरे तीन प्लान तैयार किए हैं लेकिन इस मुकाबले में बेबी मॉनस्टर (Vaibhav Suryavanshi) के सामने कमिंस के सारे प्लान्स धरे के धरे रह गए और सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर ताबाड़तोड़ 97 रन ठोक डाले।
Vaibhav Suryavanshi ने कमिंस के प्लान की बजाई बैंड
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान पारी का तीसरा ओवर कप्तान पैट कमिंस लेकर आए। कमिंस को अंदाजा भी नहीं था कि उनके इस ओवर में वैभव सूर्यवंशी क्या करने वाले हैं। ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लेकर वैभव को स्ट्राइक दी, जिसके बाद मैदान पर कोहराम शुरू हो गया। वैभव ने कमिंस की दूसरी गेंद पर लॉन्गऑफ की दिशा में एक कड़क चौका जड़ा। इसी चौके के साथ उन्होंने इस सीजन में अपने 600 रन भी पूरे किए।

Vaibhav Suryavanshi ने कमिंस को कूटा
चौका खाने के बाद कमिंस ने लाइन बदलने की कोशिश की और एक वाइड गेंद फेंकी। इसके बाद अगली लीगल गेंद पर वैभव ने क्रीज पर बिल्कुल शांत रहते हुए लेंथ बॉल को भांपा और सीधे लॉन्गऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। कमिंस इससे उबर पाते कि अगली गेंद पर वैभव ने शॉर्ट गेंद का फायदा उठाते हुए बैकफुट पर जाकर थर्ड मैन के ऊपर से एक और शानदार छक्का रसीद कर दिया।
He's just getting started 😉
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi 🆚 Pat Cummins 🍿
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/RYzAAbeVCZ
कमिंस ने वापसी के लिए अपनी पांचवीं गेंद पर धीमी गति का इस्तेमाल किया लेकिन वैभव ने उनकी इस चाल को समय रहते भांप लिया। उन्होंने क्रीज की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजकर छक्कों की हैट्रिक पूरी कर दी। आखिरी गेंद पर कमिंस ने जैसे-तैसे सटीक यॉर्कर फेंककर खुद को बचाया जिस पर वैभव ने मिडविकेट की तरफ एक रन लिया। इस ओवर से राजस्थान ने कुल 25 रन बटोरे।
Vaibhav Suryavanshi की भयानक पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से वो पारी देखने को मिली जिसका इंतजार राजस्थान रॉयल्स के फैंस को हमेशा रहता है। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। हालांकि इस दौरान वो अपने सबसे तेज आईपीएल शतक से चूक गए लेकिन वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़कर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की कमर तोड़ डाली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा।
IPL का सबसे तेज शतक चूकने के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, मैदान छोड़ने का नहीं था मन; देखें VIDEO