WPL 2026 ऑक्शन से पहले वर्ल्ड चैंपियन ने अचानक नाम लिया वापस, क्या है बड़ी वजह?

WPL 2026 ऑक्शन से कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन ने अपना नाम वापस ले लिया। आइए जानते है इसके पीछे की वजह।

iconPublished: 27 Nov 2025, 01:06 PM
iconUpdated: 27 Nov 2025, 01:07 PM

Australian players pullls out her name from WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गुरुवार 27 नवंबर को होने वाली नीलामी से महज कुछ घंटे पहले एक दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अपना नाम वापस लेकर सभी फ्रेंचाइजियों को चौंका दिया है।

इस बार WPL में मेगा ऑक्शन होने जा रहा है, जहां कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ी बोली के लिए उतरने वाले थे, लेकिन यह फैसला अचानक खिलाड़ियों के संतुलन और रणनीति को बदल सकता है। ऐसे में कई नामी चेहरे नीलामी में आने को मजबूर हुए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन ने ऑक्शन शुरू होने से पहले ही एक बड़ा फैसला ले लिया।

WPL 2026 शुरू होने से पहले जेस जोनासन ने लिया नाम वापस

WPL 2026 का मेगा ऑक्शन गुरुवार दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली में शुरू होगा, लेकिन उससे कुछ ही घंटे पहले यह जानकारी सामने आई कि जेस जोनासन ने नीलामी से नाम वापस ले लिया है। पिछले सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थीं, जिन्हें इस बार रिटेन नहीं किया गया था और वह ऑक्शन में उतरने के लिए तैयार थीं। लेकिन अंतिम समय में फ्रेंचाइजी को जो सूचना मिली, उसने सभी को हैरान कर दिया।

WPL 2026: Why Australia's Jess Jonassen withdrew from auction

WPL 2026 चोट की वजह से लिया फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार 33 वर्षीय जेस जोनासन ने यह निर्णय अपनी फिटनेस को देखते हुए लिया है। उन्हें कंधे में चोट है और पिछले कई हफ्तों से वह इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि वह उम्मीद कर रही थीं कि ऑक्शन से पहले फिट हो जाएंगी, लेकिन मेडिकल टीम की सलाह और अपनी वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने नाम वापस लेने का फैसला किया। WPL आयोजकों ने 26 नवंबर की रात ही सभी फ्रेंचाइजियों को आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दे दी थी।

Coach Shelley Nitschke reacts to 'fighter' Jess Jonassen's WPL success after Australia snub

WPL में जोनासन का दमदार प्रदर्शन

जेस जोनासन WPL के इतिहास की सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक मानी जाती हैं। तीन सीजन में उन्होंने 24 मैच खेले, जिनमें 33 विकेट अपने नाम किए और बल्ले से भी 295 रन बनाए। उनका प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा कि उन्हें अब तक 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिल चुका है यह आंकड़ा WPL में हरमनप्रीत कौर (7) के बाद दूसरा सबसे ज्यादा है। इस सीजन के लिए उन्होंने 50 लाख रुपये का बेस प्राइस रखा था और उन पर बोली जमकर लगने की उम्मीद थी।

Read More: WPL 2026 Auction के नियम, हर टीम के पर्स में कितना पैसा और किस फ्रेंचाइजी ने किसे किया रिटेन? एक क्लिक में जानें सारी डिटेल

WPL 2026 Auction Live Streaming: कब और कहां होगी डब्लूपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाइल में यहां फ्री दे सकेंगे नीलामी

'आओ दुबे जी, मजे लो जरा...' वाइफ रितिका और दोस्त अमित के साथ नए फॉर्महाउस को देखने चले रोहित शर्मा, मजेदार VIDEO हो रहा वायरल