WPL 2025 Points Table: एक और जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के नजदीक, देखें बाकी टीमों का हाल

WPL 2025 Points Table: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तहत बीते 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। इस मैच की अगर बात करें तो मुंबई ने यूपी की टीम को 6 विकेटों से करारी शिकस्त दी। दो अंकों के साथ डब्लूपीएल 2025 प्वॉइंट्स टेबल (WPL 2025 Points Table) में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम और भी मजबूत हो गई है।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 07 Mar 2025, 08:57 AM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

WPL 2025 Points Table: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तहत बीते 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। इस मैच की अगर बात करें तो मुंबई ने यूपी की टीम को 6 विकेटों से करारी शिकस्त दी। दो अंकों के साथ डब्लूपीएल 2025 प्वॉइंट्स टेबल (WPL 2025 Points Table) में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम और भी मजबूत हो गई है।

वहीं हार के साथ यूपी वॉरियर्ज निचले पायदान पर पहुंच गई है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसके बारे में जानने वाले हैं।

WPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने के करीब

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर-16 में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई ने 18.3 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

जीत के साथ हरमनप्रीत कौर वाली टीम को दो अंक मिले। इसी के साथ मुंबई इंडियंस के 6 मैचों में 4 जीत व दो हार समेत कुल आठ अंक हो गए हैं। एक जीत और यह टीम दिल्ली कैपिटल्स के बाद प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। बता दें कि दिल्ली की टीम 7 मैचों में 5 जीत व दो हार समेत 10 अंक हैं।

डब्लूपीएल 2025 प्वॉइंट्स टेबल (WPL 2025 Points Table) में तीसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स मौजूद है। इस टीम के 6 मैचों में 3 जीत व 3 हार समेत कुल 6 अंक हैं। चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काबिज है। 6 मैचों में 2 जीत व 4 हार समेत स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम के 4 प्वॉइंट्स हैं। यूपी वॉरियर्ज 7 मैचों में 2 जीत, 5 हार समेत 4 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर मौजूद है।

Read More Here:

IND vs NZ Final Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में होगी खिताबी जंग, जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव