Sports Yaari
English / हिंदी
  • All iconहोम
  • Cricket icon क्रिकेट
  • ipl icon आईपीएल
  • web stories icon वेब स्टोरीज
  • photos icon फोटो
  • wwe icon WWE
  • wwe icon अन्य खेल
Facebook Youtube Twitter
  • होम
  • Cricket
  • पुलवामा में शहीद हुए जवान के बेटे को टीम इंडिया में मिली जगह, वीरेंद्र सहवाग का आया रिएक्शन

पुलवामा में शहीद हुए जवान के बेटे को टीम इंडिया में मिली जगह, वीरेंद्र सहवाग का आया रिएक्शन

Rahul Soreng: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा शहीद विजय सोरेंग के बेटे राहुल सोरेंग को हरियाणा की अंडर-19 टीम में जगह मिलने पर बधाई दी।

icon द्वारा प्रियंशु कुमार
iconPublished: 10 Oct 2025, 08:32 PM
iconUpdated: 10 Oct 2025, 08:44 PM
Virender Sehwag And Rahul Soreng
Virender Sehwag and Rahul Soreng

Rahul Soreng Selection: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने मानवीय और प्रेरणादायक कदम से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले वीरू ने इस बार क्रिकेट नहीं, बल्कि एक ऐसे युवा की सफलता को सेलिब्रेट किया है, जिसकी कहानी हर भारतीय के दिल को छू जाएगी।

पुलवामा हमले में शहीद हुए विजय सोरेंग के बेटे राहुल सोरेंग ने हरियाणा की अंडर-19 टीम में अपनी जगह बना ली है, और इस पल को वीरेंद्र सहवाग ने बड़े गर्व के साथ साझा किया। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

वीरेंद्र सहवाग ने Rahul Soreng के लिए शेयर की भावुक पोस्ट

सहवाग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा “राहुल सोरेंग (Rahul Soreng) को अंडर-19 हरियाणा टीम में चुने जाने पर बधाई। पुलवामा में उनके वीर पिता के शहीद होने के बाद से राहुल का साथ देना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मुझे उनके इस सफर पर बेहद गर्व है।”

राहुल (Rahul Soreng) 2019 से सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहे हैं। वीरू ने बताया कि वह राहुल के संघर्ष और मेहनत को करीब से देखते आए हैं। इससे पहले राहुल हरियाणा की अंडर-14 और अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग का एक्स पर ट्वीट

वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर भी एक पुरानी पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था “मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि पुलवामा शहीद विजय सोरेंग के बेटे राहुल (Rahul Soreng) हमारे स्कूल का हिस्सा हैं। उनका चयन हरियाणा अंडर-16 टीम में होना हमारे लिए गर्व का विषय था। हमारे देश के वीर सैनिकों को मेरा नमन।”

देश के सच्चे हीरो और क्रिकेट के लीजेंड

वीरेंद्र सहवाग सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी।

पुलवामा शहीद के बेटे ने हरियाणा अंडर-19 टीम में बनाई जगह तो गदगद हुए सहवाग, बोले- तुम्‍हारे बहादुर पिता... - Pulwama Martyr Son Rahul Soreng Joins U 19 Haryana Team Virender ...

अपने शानदार करियर में सहवाग ने 104 टेस्ट में 8586 रन, 251 वनडे में 8273 रन और 19 टी20 में 394 रन बनाए। लेकिन इस बार उन्होंने एक शहीद के बेटे का हाथ थामकर जो मिसाल पेश की है, वह आंकड़ों से कहीं ऊपर है।

Read more: IND vs WI 2nd Test Day 1 Stumps: यशस्वी जायसवाल का जवाब नहीं, साई सुदर्शन शतक से चूके; पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 318/2

IND vs AUS ODI: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कसी कमर, प्रैक्टिस सेशन में जड़े गगनचुंबी छक्के; VIDEO वायरल

Asia Cup Trophy: ना पाकिस्तान ना भारत... इस देश में रखी है चैंपियंस ट्रॉफी, जिद पर अड़े नकवी, BCCI के सामने रखी ये शर्त

Follow Us Google News
Next Article Begins

ताजा खबर

MI vs CSK Chennai Super Kings Players wearing Black arm bands giving tribute to Mukesh Choudhary mother
MI vs CSK: सीएसके क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन के बाद भी मैदान पर उतरा खिलाड़ी; चेन्नई सुपर किंग्स ने दी श्रद्धांजलि

23 April, 2026

first time MI vs CSK match happening without Rohit Sharma or MS Dhoni in the last 15 years
MI vs CSK: वानखेड़े में भी नहीं दिखे धोनी-रोहित, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा; सीएसके-एमआई फैंस को लगा सदमा!

23 April, 2026

MI vs CSK: Mumbai Indians won the toss and chose to bowl against Chennai Super Kings
MI vs CSK: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव; धोनी-रोहित की हुई वापसी?

23 April, 2026

LSG Vs RR Match Report
LSG vs RR: इकाना में दिखा राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, लो स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा

22 April, 2026

Mohsin Khan Vaibhav Suryavanshi LSG Vs RR
LSG vs RR: मोहसिन खान के आगे वैभव सूर्यवंशी ने टेके घुटने, मेडन ओवर खेलने के बाद गंवाया विकेट

22 April, 2026

Krunal And Hardik Pandya Ipl 2026
IPL 2026: पांड्या ब्रदर्स में आ गई है दरार? हार्दिक के साथ अनबन की खबरों पर क्रुणाल ने तोड़ी चुप्पी

22 April, 2026

Mohammad Nawaz T20 WC
पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर लगा बड़ा दाग, T20 WC 2026 के दौरान लिया था ड्रग? PCB ने शुरू की जांच

22 April, 2026

LSG Vs RR IPL 2026 Toss
LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में किए बदलाव

22 April, 2026

Search

खेल अनुभाग

  • होम
  • क्रिकेट
  • IPL
  • मैच प्रिडिक्शन

क्रिकेट अपडेट

  • WWE
  • फुटबॉल
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो गैलरी

त्वरित सम्पक

  • बैडमिंटन
  • ओलंपिक
  • AUS vs SA
  • IND vs WI
  • IND vs PAK

संपर्क करें

Info@sportsyaari.com

Sports Yaari
About Us Contact Us Disclaimer Copyright Notice Privacy and Cookies Policy DMCA Policy Sitemap