IND vs AUS Semifial: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाने से चूक गए हैं।
वनडे के 52वें शतक से चूके Virat Kohli, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर की फिरकी पर खा गए गच्चा; फिर दिया ऐसा रिएक्शन
Table of Contents
Virat Kohli ODI Centuries: विराट कोहली की फॉर्म वापस आ चुकी है, लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में शतक लगाने से चूक गए हैं। उन्होंने 84 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत के करीब ले जाने का काम किया, लेकिन वनडे में अपना 52वां शतक नहीं लगा पाए। आपको बता दें कि विराट ने इसी मैच में वनडे क्रिकेट में चेज़ करते हुए 8,000 रन पूरे करने का कीर्तिमान भी स्थापित भी किया है।
52वें शतक से चूके Virat Kohli
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में तब बैटिंग करने आए जब बेन ड्वारशुइस ने शुभमन गिल को 8 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया था। यहां से विराट ने एक छोर संभाले रखा और कई बड़ी पार्टनरशिप्स कर डालीं। विराट ने सधे हुए अंदाज में अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 84 रन बनाते हुए पारी में सिर्फ 5 चौके लगाए।
आउट होने के बाद विराट का रिएक्शन वायरल
Virat Kohli आउट होकर जब डग आउट की तरफ लौट रहे थे तो उन्हें दीवार को पंच मारते देखा गया। पूरे टूर्नामेंट में दुबई की पिच का व्यवहार अभी तक धीमा ही रहा है। ऐसे में विराट कोहली की 84 रनों की पारी बहुत महत्वपूर्ण रही, जिसमें उन्होंने सिर्फ 5 चौके लगाए। उन्होंने मैच में श्रेयस अय्यर के साथ 109 रनों की बेहद अहम साझेदारी भी की थी।
भारत अब किसके साथ खेलेगा फाइनल
भारत अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। उसने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया है। अब उसका फाइनल मैच में सामना 5 मार्च को होने वाले दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा, चूंकि भारत खिताबी भिड़ंत में पहुंच गया है, इसलिए अब फाइनल भी दुबई में ही खेला जाएगा।
Read More Here: