Asia Cup 2025 से पहले लालबाग पहुंचे सूर्यकुमार यादव, वाइफ देविशा संग लिया गणपति का आशीर्वाद; VIDEO

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 की तैयारियों में सभी 8 टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच, खबर आ रही है कि भारतीय टीम 4 या 5 सितंबर को यूएई के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव लालबाग में दर्शन करते देखे गए।

iconPublished: 01 Sep 2025, 12:58 PM
iconUpdated: 01 May 2026, 12:25 PM

Suryakumar Yadav Spotted Lalbaugcha Raja: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी परंपरा निभाते हुए एशिया कप 2025 से पहले मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन किए। उनके साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद थीं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

भारत का एशिया कप का सफर 10 सितंबर से शुरू होगा। टीम इंडिया का पहला मैच यूएई से होगा। खबरों के मुताबिक, भारतीय टीम 4 से 5 सितंबर के बीच दुबई के लिए रवाना होगी। लेकिन टूर्नामेंट से पहले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भगवान गणपति के दरबार में जाकर जीत और अच्छे प्रदर्शन की प्रार्थना की।

सूर्यकुमार का दिखा श्रद्धा भरा अंदाज

सफेद कुर्ता और हाथ में गोल्डन घड़ी पहने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसे ही लालबाग पहुंचे, वहां पहले से मौजूद भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हो गए। सूर्यकुमार ने पूरी आस्था के साथ आरती की और गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो खुद लालबागचा राजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

टी20 कप्तान के तौर पर Suryakumar Yadav के आंकड़े

सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार ने अब तक 22 मैचों में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की है। इनमें से 17 मैचों में जीत मिली है। वहीं, 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच टाई रहा। एक टी20 कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का जीत प्रतिशत 77.27 है।

Suryakumar Yadav Spotted at Lalbaugcha Raja took blessings from Ganpati Bappa Ganesh Chaturthi ahead Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 भारत शेड्यूल

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाना है। दूसरा मैच 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद, भारतीय टीम 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी। सुपर फोर के मुकाबले 20 सितंबर से 26 सितंबर तक खेले जाने हैं और एशिया कप 2025 का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

Read More Here:

Dwayne Smith Exclusive Interview: क्या है ड्वेन स्मिथ के करियर का सबसे खास मोमेंट? SPORTS YAARI पर किया खुलासा

10...20...30... नहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अपने IPL करियर में कमाए 100 करोड़ रुपये? जानिए सीजन वाइज पूरी सैलरी चार्ट

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट