Suresh Raina on Rachin Ravindra Century Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर में खेला जा रहा है। इस भिड़ंत में टॉस जीतकर कीवियों ने बैटिंग चुनी थी। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने पारी की शुरुआत की थी। इस दौरान सुरेश रैना ने रवींद्र की शानदार बैटिंग को देख यह कहा है कि उन्हें भारत से क्रिकेट खेलना चाहिए।
'इसका आधार कार्ड बनवाओ...'
Rachin Ravindra ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए 47 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। इस बीच सुरेश रैना ने कमेंट्री के दौरान कहा, "इसका जल्दी से आधार कार्ड बनवाओ, इसे तो भारत के लिए खेलना चाहिए। Rachin Ravindra को देखकर ऐसा लगता है जैसे शुभमन गिल खेल रहे हों। फर्क इतना है कि गिल दायें और रवींद्र बाएं हाथ से खेलते हैं।"
Rachin Ravindra ने चारों शतक ICC टूर्नामेंट्स में लगाए
Rachin Ravindra एक खास किस्म के प्लेयर नजर आते हैं, जिनके अभी तक वनडे में चारों शतक ICC टूर्नामेंट्स में आए हैं। उन्होंने 2023 एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाए थे। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाया था। रवींद्र दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू में भी शतक लगाया है।
2023 में ICC ने किया था सम्मानित
साल 2023 Rachin Ravindra के लिए किस्मत पलट देने वाला साबित हुआ। 2023 वर्ल्ड कप में उन्होंने 3 शतकीय पारियों समेत 578 रन बनाए थे। उस साल उन्होंने 21 पारियों में 41 के बढ़िया औसत से कुल 820 रन बनाए थे। बहुत शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 2023 में ICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं फरवरी 2024 में Rachin Ravindra ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस मैच में 240 रन बना डाले थे।
Read More Here:
स्टीव स्मिथ ने Virat Kohli को दे दिया बड़ा खिताब, जानकर आप भी करेंगे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की तारीफ
Champions Trophy 2025 Final: फाइनल में न्यूजीलैंड आए या दक्षिण अफ्रीका, भारत की जीत है कंफर्म! इन 5 प्वाइंट्स से समझें क्यों
Rachin Ravindra: इसका जल्दी से आधार कार्ड बनवाओ... रचिन रवींद्र की बैटिंग के फैन हुए सुरेश रैना; इस भारतीय से की तुलना
NZ vs SA Semifinal 2025: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल मैच में भारतीय दिग्गज सुरेश रैना ने Rachin Ravindra के लिए गजब का कमेन्ट किया है।