Virat Kohli: टीम इंडिया 2025 चैंपियंस ट्रॉफी उठाने के कगार पर खड़ी है। 9 मार्च को रोहित शर्मा की टीम को आखिरी पड़ाव पार करना होगा। फाइनल में उनके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती रहने वाली है। ग्रुप स्टेज में भारत कीवियों को परास्त कर चुका है। ऐसे में उनके हौसले बुलंद होंगे। अहम मैच से पूर्व विराट कोहली (Virat Kohli) व रोहित शर्मा ने सभी फैंस से खास अपील की। दोनों ने हालिया बयान में क्या कहा, आगे इस आर्टिकल में जानेंगे।
"हमें सपोर्ट करें.." चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले Virat Kohli और रोहित शर्मा की फैंस से खास गुजारिश, पढ़ें दोनों का स्टेटमेंट
Virat Kohli: टीम इंडिया 2025 चैंपियंस ट्रॉफी उठाने के कगार पर खड़ी है। 9 मार्च को रोहित शर्मा की टीम को आखिरी पड़ाव पार करना होगा। फाइनल में उनके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती रहने वाली है। ग्रुप स्टेज में भारत कीवियों को परास्त कर चुका है। ऐसे में उनके हौसले बुलंद होंगे। अहम मैच से पूर्व विराट कोहली (Virat Kohli) व रोहित शर्मा ने सभी फैंस से खास अपील की। दोनों ने हालिया बयान में क्या कहा, आगे इस आर्टिकल में जानेंगे।
फाइनल मैच से पहले Virat Kohli की फैंस से खास गुजारिश
विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने हालिया स्टेटमेंट में कहा,
"मैं बस सभी प्रशंसकों से कहना चाहता हूँ कि हमेशा की तरह बड़ी संख्या में आकर हमारा समर्थन करें, जैसा कि आप हमेशा करते हैं। दुबई भी भारत से बहुत दूर नहीं है, इसलिए मुझे यकीन है कि लोग यहाँ बहुत जल्दी आएँगे। हम हमेशा आपके समर्थन को महत्व देते हैं और संजोते हैं, खासकर जब दबाव की स्थिति या मैच होते हैं।
"आप लोग वास्तव में हमारे साथ खड़े होते हैं। इसलिए मैं हमेशा इसके लिए आभारी हूँ। हम हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे और मैदान पर आपको जो कुछ भी दे सकते हैं, देंगे और भारतीय ध्वज को ऊँचा फहराते रहेंगे। इसलिए कृपया मैदान पर आएँ और हमारा समर्थन करें। हम आपको खुश करने की कोशिश करेंगे।"
रोहित शर्मा की प्रशंसकों से खास अपील,
"इतने सालों तक हमारा साथ देने के लिए आपका धन्यवाद। हम यहाँ एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहाँ हम निश्चित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए दुबई में हैं। आपका समर्थन हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है और यदि आप ऐसा करना जारी रखते हैं, तो हम सभी वास्तव में बहुत खुश होंगे। और मुझे यकीन है कि हम आपको निराश नहीं करेंगे। हम वहाँ जाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"
The roar of a billion fans fuels Team India! 🔥🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2025
Team India are set to play the #CT2025 Final against New Zealand and they need your cheers louder than ever! 📣💪#ChampionsTrophyOnJioStar FINAL 👉 #INDvNZ | SUN, 9th MAR, 1:30 PM on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star… pic.twitter.com/04JtDhvrQA
Read More Here: