IND vs ENG: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो पूरा स्टेडियम से तो उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला। उन्होंने टूटे पैर के साथ लंगड़ाते हुए अर्धशतक जड़ा। शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इसके लिए उनकी तारीफ की।
टूटे पैर से अर्धशतक जड़ने वाले ऋषभ पंत की शार्दुल ठाकुर ने की तारीफ, दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर से की तुलना
Shardul Thakur on Rishabh Pant: मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत ने जो जज्बा दिखाया, उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को भी प्रभावित किया। पंत ने पैर में चोट के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में की पहली पारी में अर्धशतक जड़ा और टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालने में अहम भूमिका निभाई।
पहले दिन, क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में ऋषभ पंत के दाहिने पैर के अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी। दर्द से कराहते हुए वह 'रिटायर्ड हर्ट' होकर मैदान से बाहर चले गए। स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फिर भी वह टीम के लिए बल्लेबाजी करने आए।
चोट के बावजूद पंत ने जड़ा अर्धशतक
दूसरे दिन जब ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। उन्होंने 75 गेंदों में 54 रनों की बहुमूल्य पारी खेली, जिसमें जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एक छक्का भी शामिल था। हालांकि बाद में आर्चर ने उन्हें आउट कर दिया, लेकिन तब तक पंत अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा चुके थे।
View this post on Instagram
शार्दुल ठाकुर ने की पंत की तारीफ
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने खुद 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ही ऋषभ पंत मैदान में उतरे। शार्दुल ठाकुर ने दर्द के बावजूद बल्लेबाजी करने के पंत के प्रयासों की दिल खोलकर प्रशंसा की।
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि यह हमेशा से हमारी योजना थी (पंत को मैदान पर लाने की कोशिश करना)। मेडिकल टीम ने काफी कोशिश की। इसलिए हां, उन्हें सलाम।" ऋषभ पंत के अर्धशतक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने जो भी किया, टीम के लिए निश्चित रूप से महत्वपूर्ण रन बनाए।" शार्दुल भावुक हो गए और कहा, "वह बहुत दर्द में थे। और हमने उन्हें कई शानदार चीजें करते देखा है। और यह आज टीम के लिए उनका एक और शानदार काम था।"

Shardul Thakur ने पंत की तुलना ग्रीम स्मिथ से की
शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ से की, जो कलाई में चोट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे थे। ठाकुर ने कहा, "ऐसे मौके खिलाड़ियों के जज्बे की असली परीक्षा होते हैं। पंत की दर्द सहने की क्षमता अनोखी है। अगर उन्हें दर्द हो रहा है, तो समझ लीजिए कि कोई बड़ी चोट लगी होगी।"
Read More Here:
बुमराह के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? नाम और काम का हो गया खुलासा