IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चल रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अप्रत्यक्ष रूप से कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।
'कप्तान की मर्जी...' शार्दुल ठाकुर ने कम गेंदबाजी मिलने पर तोड़ी चुप्पी! शुभमन गिल के फैसले पर साधा निशाना?
Shardul Thakur on Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शार्दुल ठाकुर को पहले टेस्ट के बाद बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। पहले टेस्ट में उन्होंने दो विकेट लिए थे, लेकिन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।
वहीं, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में टीम के लिए अहम रन बनाए थे। लेकिन अभी तक उन्हें चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में गेंदबाजी का बहुत कम मौका मिला है। जिस पर अब शार्दुल ठाकुर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के फैसलों पर भी बयान दिया है।
Shardul Thakur ने शुभमन गिल पर क्या कहा?
दूसरे दिन के खेल के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शार्दुल ठाकुर ने जोर देकर कहा, "गेंद देना कप्तान का फैसला है। यह मेरे हाथ में नहीं है। कप्तान तय करता है कि गेंद कब देनी है। आमतौर पर खिलाड़ी की इसमें ज्यादा भूमिका नहीं होती।" उन्होंने उम्मीद जताई और कहा, "अभी समय बाकी है - खेल में तीन दिन और बचे हैं। मुझे उम्मीद है कि मुझे और ओवर मिलेंगे।"
Shardul Thakur cooked Shubman Gill the captain 😭🔥
— Rohan💫 (@rohann__45) July 25, 2025
Even his teammates don’t respect him😂
pic.twitter.com/ATA02LJ3FW
जब भारत पहली पारी में 358 रनों पर ऑलआउट हो गया, तो कई क्रिकेट पंडितों का मानना था कि मैनचेस्टर की पिच पर इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होगा। लेकिन, जैसे-जैसे सूरज निकला, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती गई और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने तेजी से रन बनाकर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।

हैरानी की बात यह है कि भारत के सबसे ऑलराउंडरों में से एक शार्दुल ठाकुर इस अहम सेशन में ज्यादातर समय आउटफील्डर की भूमिका में नजर आए। जिस दिन भारतीय टीम ने कुल 46 ओवर फेंके, उस दिन शार्दुल को सिर्फ पांच ओवर दिए गए।
Read More Here:
बुमराह के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? नाम और काम का हो गया खुलासा