Virat Kohli: रजत पाटीदार का नंबर छत्तीसगढ़ के रहने वाले मनीष बिसी मिला, जिनकी विराट कोहली से भी बात हुई। तो आइए जानते हैं कि कोहली और मनीष के बीच क्या बातचीत हुई।
रजत पाटीदार का नंबर चलाने वाले शख्स की विराट कोहली से क्या हुई बात?
Virat Kohli Talks With Manish Bisi: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) अपने मोबाइल नंबर को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मडगांव गांव से ताल्लुक रखने वाले मनीष बिसी को आरसीबी के कप्तान का नंबर अलॉट हुआ, जिसके बाद उनकी विराट कोहली (Virat Kohli) से बात हुई।
बात दरअसल कुछ ऐसी थी कि पाटीदार ने लंबे वक्त से अपना नंबर रिचार्ज नहीं करवाया, जिसके चलते टेलीकॉम कंपनी ने उनका नंबर मनीष बिसी नाम के शख्स को दे दिया। इसके बाद मनीष के पास विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को फोन आने शुरू हो गए। तो आइए जानते हैं कि मनीष की किंग कोहली के साथ क्या बातचीत हुई।
मनीष की Virat Kohli से क्या हुई बात?
बता दें कि मनीष ने अपने दोस्त खेमराज के साथ मिलकर सिम खरीदी थी। नए नंबर से व्हाट्सएप शुरू करने पर मनीष को पाटीदार की फोटो दिखाई दी। फिर पूरा मामला समझने के बाद मनीष को दोस्त खेमराज ने बताया कि उनकी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों से क्या बात हुई।

मनीष के दोस्त खेमराज ने कहा, "कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन विराट कोहली से बात करूंगा और वो भी अपने गांव से। जब एबी डिविलियर्स ने कॉल किया, तो उन्होंने इंग्लिश में बात की। हमें एक शब्द भी समझ नहीं आया, लेकिन हम बहुत ज्यादा उत्साहित थे।"
खिलाड़ियों ने किए सवाल
खेमराज ने आगे कहा, "जब मनीष को कॉल आती थीं, तो वह मुझे फोन पकड़ा देता था। जिन कॉल करने वाले लोगों ने खुद को विराट कोहली और यश दयाल बताया, उन्होंने हमसे पूछा कि तुम रजत पाटीदार का नंबर क्यों इस्तेमाल कर रहे हो? हमने उन्हें बताया कि ये हमने नई सिम खरीदी है और यह हमारा नंबर है।"

मनीष बिसी को क्यों मिला पाटीदार का नंबर?
गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनी के नियमों के अनुसार, 90 दिन से ज्यादा नंबर पर कोई भी रिचार्ज नहीं करवाने पर नंबर किसी दूसरे शख्स को दिया जा सकता है। पाटीदार के नंबर के साथ भी ऐसा ही हुआ।
Read more: बहुत संभाला... लेकिन पिता के निधन से बिखर ही गए जोस बटलर, पोस्ट कर हुए इमोशनल