पाकिस्तान को पछाड़ भारत टॉप पर, इंग्लैंड से आगे निकली इटली, जानिए 18 मुकाबलों के बाद अंक तालिका का हाल
टी20 विश्व कप 2026 में 18 मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारत नेट रन रेट के दम पर पाकिस्तान को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गया है, जबकि इटली ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
टी20 विश्व कप 2026 में मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, अंक तालिका का गणित भी तेजी से बदल रहा है। 18 मैचों के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर फिर से अपने ग्रुप में नंबर एक की कुर्सी हासिल कर ली है।
गुरुवार को इटली ने भी जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था। दिन का खेल खत्म होने के बाद जब अंक तालिका पर नजर डाली गई तो कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। भारत ने पाकिस्तान को नेट रन रेट के दम पर पछाड़ दिया है, जबकि इटली इंग्लैंड से आगे निकल गई है।
ग्रुप ए में भारतीय टीम सबसे ऊपर पहुंच गई है। भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। चार अंकों के साथ टीम टॉप पर है। खास बात यह है कि भारत की दोनों जीत बड़े अंतर से आई हैं, जिससे उसका नेट रन रेट 3.050 तक पहुंच गया है। इस शानदार नेट रन रेट ने ही पाकिस्तान को पीछे धकेलने में अहम भूमिका निभाई है।
पाकिस्तान ने भी दो मैच जीतकर चार अंक जुटाए हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट 0.932 है, जो भारत से काफी कम है। यही वजह है कि बराबर अंकों के बावजूद पाकिस्तान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर नीदरलैंड्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है और उसके दो अंक हैं। वहीं यूएसए और नामीबिया अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। इस ग्रुप में सुपर-8 की दौड़ दिलचस्प होती जा रही है।
ग्रुप सी में भी समीकरण बदल गए हैं। वेस्टइंडीज दो जीत के साथ शीर्ष पर काबिज है। स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर है।नेपाल को हराकर इटली ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई और इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इंग्लैंड के खाते में भी एक जीत है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वह इटली से पीछे है। नेपाल अब तक जीत से दूर है।
T20 World Cup: 15 ??????????????? ?????? ????????????-??????????????????????????? ??????????????????????????????
अब सबकी नजर 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर है। यह मैच ग्रुप ए की तस्वीर को लगभग साफ कर सकता है। अगर भारत यह मुकाबला जीत लेता है तो सुपर-8 में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी।