IND vs NZ LIVE: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज यानि 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा। टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरेगी।
IND vs NZ LIVE: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव, न्यूजीलैंड ने भी बदली अपनी प्लेइंग-11
Table of Contents
IND vs NZ LIVE: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज यानि 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा। टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरेगी।
दोनों टीमों के अंतिम-11 की बात करें तो कीवी टीम ने एक तो वहीं भारतीय टीम ने भी एक अहम बदलाव किया है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत मैच नंबर-12 खेला जा रहा है। ग्रुप-ए की दो टॉप की टीमें भारत और न्यूजीलैंड एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी है। टॉस कीवी टीम के पक्ष में गया। न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले इंडियन टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया है।
इंडियन टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करने वाली है। दोनों टीमों के अंतिम-11 पर नजर डालें तो भारत के खेमे में एक बड़ा बदलाव किया गया है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इस मैच में रेस्ट दिया गया है। उनके स्थान पर लेग ब्रेक बॉलर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है।
इस मैच में टीम इंडिया कुल 4 स्पिनरों के साथ उतरी है। वहीं न्यूजीलैंड की अगर बात करें तो ओपनर डेवन कॉनवे यह मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह डैरिल मिचेल को जगह दी गई है। गौरतलब है कि मिचेल स्पिन को काफी बेहतर खेलते हैं। आइए एक नजर दोनों टीमों की 11 पर डाल लेते हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
डैरिल मिचेल, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, विल ओर्रौके, काइल जैमिसन।
Read More Here:
Virat Kohli 300 ODI Match: अय्यर, कुलदीप और शमी ने कोहली के लिए कही दिल छु लेने वाली बात!