Virat Kohli 300 ODI Match IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं। CRICKET
Virat Kohli 300 ODI Match: अय्यर, कुलदीप और शमी ने कोहली के लिए कही दिल छु लेने वाली बात!
Table of Contents
Virat Kohli 300 ODI Match IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं। जब भारत और न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगी, तब कोहली भारत के लिए अपना 300वां वनडे मैच खेलेंगे।
Virat Kohli 300 ODI Match IND vs NZ Champions Trophy 2025
आपको बताते चलें कि यह मुकाबला रविवार (02 मार्च 2025) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में एक खास माहौल देखने को मिला, जहां कोहली के साथियों ने उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, विराट फैंस भी इस पर अपनी विशेष प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Virat Kohli 300 ODI Match: अय्यर, कुलदीप और शमी ने कोहली के लिए कही दिल छु लेने वाली बात
The dressing room is full of admiration as @imVkohli gears up for his 300th ODI! 🎉🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 2, 2025
From his passion to his unmatched consistency, #ShreyasIyer , #Shami & Teammates can’t stop praising the legend. 🙌
What do you love the most about Virat? 👇#ChampionsTrophyOnJioStar 👉… pic.twitter.com/qGgDNHhjLY
स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो पैकेज में भारतीय खिलाड़ियों ने विराट कोहली को इस खास उपलब्धि के लिए बधाई दी। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा, "विराट भैया से मैंने अनुशासन और कभी हार न मानने का जज़्बा सीखा है। वो हमारे लिए सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि प्रेरणा भी हैं।"
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने कहा, "जब भी मैं उन्हें बल्लेबाजी करता देखता हूं, तो यह सीखने का मौका होता है। उनकी मेहनत और मानसिक ताकत हमें भी मजबूत बनाती है।"
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने भी कोहली को शुभकामनाएं दीं और उनकी अविश्वसनीय निरंतरता की सराहना की।
Virat Kohli 300 ODI Match: 300 वनडे खेलने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बने कोहली
विराट कोहली भारत के लिए 300 वनडे खेलने वाले सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid), मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin), युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने हासिल की है।
Virat Kohli 300 ODI Match: कोहली का वनडे करियर
विराट कोहली अब तक 299 वनडे मैचों में 14,085 रन बना चुके हैं। उनका औसत 58.20 और स्ट्राइक रेट 93.41 रहा है। उन्होंने वनडे में 51 शतक और 73 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रन है।
Virat Kohli 300 ODI Match: वनडे में सबसे तेज़ 8,000 से 14,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
2023 वनडे वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया, पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ 14,000 वनडे रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। गौरतलब है कि विराट कोहली इस मुकाबले में एक और शानदार पारी खेलकर अपने ऐतिहासिक मैच को यादगार बनाना चाहेंगे। क्या कोहली इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाएंगे? ये देखना दिलचस्प होगा।
Virat Kohli 300 ODI Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड - मैच डिटेल्स
- भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला 2 मार्च, रविवार को दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।
- टीवी पर लाइव प्रसारण - स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
- OTT पर लाइव स्ट्रीमिंग – JioHotStar