IPL 2026 में CSK को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से बाहर; बीच टूर्नामेंट लौटा अपने देश

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां शानदार फॉर्म में चल रहा टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

iconPublished: 14 May 2026, 12:03 AM
iconUpdated: 14 May 2026, 12:19 AM
Jamie Overton ruled out from IPL 2026: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसी के साथ प्लेऑफ की जंग भी बेहद रोमांचक हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

CSK ने अपने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं और टीम टॉप-4 में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा रही है। हालांकि, इस बीच फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर और शानदार फॉर्म में चल रहे जेमी ओवरटन पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

Jamie Overton पूरे सीजन से हुए बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, जहां जांघ (थाई) में चोट की वजह से जेमी ओवरटन अपने घर लौट गए हैं। उनकी चोट काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण वह अब बचे हुए सभी मुकाबलों में CSK के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में यह टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

शानदार फॉर्म में थे Jamie Overton

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए जेमी ओवरटन (Jamie Overton) शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने टीम के लिए कई मौकों पर अहम योगदान दिया। ओवरटन ने इस सीजन खेले गए 10 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए, वहीं बल्ले से भी 37 की औसत से 151 रन बनाए।

Jamie Overton bowled a tight spell, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2026, Chennai, May 02, 2026

इंजरी से ग्रषित रही है सीएसके

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन लगातार चोटों की समस्या से जूझ रही है। एमएस धोनी अब तक अपनी इंजरी से पूरी तरह वापसी नहीं कर सके हैं, जबकि टीम के कई खिलाड़ी भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। जेमी ओवरटन से पहले रामकृष्ण घोष भी IPL डेब्यू के बाद चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिनकी जगह चेन्नई ने कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को स्क्वॉड में शामिल किया। इसके अलावा खलील अहमद, आयुष म्हात्रे और नाथन एलिस जैसे खिलाड़ी भी इंजरी की वजह से टीम का साथ छोड़ चुके हैं।

Read More: IPL 2026 में रोहित शर्मा की कितने मैच बाद हुई वापसी?

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, प्लेइंग XI में रोहित शर्मा IN और हार्दिक पांड्या OUT

MI vs LSG मुकाबले से होगी रोहित शर्मा की वापसी? वायरल हो रहे वीडियो ने बढ़ाई फैंस के बीच हलचल!