Champions Trophy Final से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच के इस बयान से फैंस हुए हैरान! जानिए क्या कहा?

Champions Trophy Final Team India Batting Coach Sitanshu Kotak on Dubai Advantage Criticism: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 09 मार्च 2025 को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। CRICKET

icon द्वारा ममता कुमारी
iconPublished: 08 Mar 2025, 08:52 AM
iconUpdated: 05 May 2025, 04:29 PM

Champions Trophy Final Team India Batting Coach Sitanshu Kotak on Dubai Advantage Criticism: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 09 मार्च 2025 को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने दावा किया कि भारत को दुबई में सभी मैच खेलने का फायदा मिला है। हालांकि, भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। फाइनल मैच (Champions Trophy Final) से पहले कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ शब्दों में कहा कि यह आलोचनाएं सिर्फ बहानेबाजी हैं और यदि कोई टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो इसका दोष पिच या स्थान को नहीं दिया जाना चाहिए।

Champions Trophy Final Team India Batting Coach Sitanshu Kotak on Dubai Advantage Criticism

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) और माइकल एथर्टन (Michael Atherton) ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि भारत को पिच और मौसम की अच्छी समझ होने के कारण फायदा मिला, साथ ही उन्हें अन्य टीमों की तरह यात्रा करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ी। इसके बाद कई अन्य पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी, जिससे विवाद और गहरा गया।

Champions Trophy Final: सितांशु कोटक ने दिया करारा जवाब

शुक्रवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, सितांशु कोटक ने इन आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि हमें इस पिच से क्या फायदा मिला? लोग सिर्फ इसलिए ये बात कर रहे हैं क्योंकि हमने मैच जीते हैं। हमने वही खेला जो ड्रॉ में तय था। अगर कोई टीम अच्छा नहीं खेल पाई तो वो इसका दोष हमें क्यों दे रही है?" कोटक ने यह भी कहा कि अगर कोई टीम टूर्नामेंट में असफल रहती है तो उसे इसका कारण अपनी प्रदर्शन की कमी में ढूंढना चाहिए, न कि भारत की परिस्थितियों में।

Champions Trophy Final: गौतम गंभीर ने भी आलोचकों को लगाई थी फटकार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत को किसी प्रकार का अतिरिक्त फायदा नहीं मिला है, क्योंकि टीम मैच से पहले आईसीसी अकादमी (ICC Academy) में अभ्यास करती है, न कि मुख्य स्टेडियम में। गंभीर ने भारत के ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सेमीफाइनल जीत के बाद आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "हम अलग पिच पर अभ्यास करते हैं और मैच अलग पिच पर खेले जाते हैं। बस इतना ही फर्क है। ड्रॉ के अनुसार हमें यहां खेलना था और इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।" उन्होंने आलोचकों को "हमेशा शिकायत करने वाला" करार देते हुए कहा कि हार के बाद बहाने बनाना सही नहीं है।

Champions Trophy Final: भारत को नहीं मिला कोई खास लाभ

सितांशु कोटक ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत ने सिर्फ ड्रॉ के अनुसार अपने मैच खेले हैं और इसमें कोई विशेष रणनीति नहीं थी। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं हुआ कि हमने आकर कुछ बदल दिया जिससे हमें फायदा मिला। हम जहां खेले, वहां परिस्थितियों को समझकर खेलना हमारी ज़िम्मेदारी थी।" उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि कोई भी टीम अगर अच्छा क्रिकेट नहीं खेलेगी, तो वह हार जाएगी, चाहे वह किसी भी मैदान पर खेले।

Champions Trophy Final: भारत का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच

भारत ने 2 मार्च को ग्रुप स्टेज में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) को हराया था, लेकिन किवी टीम 9 मार्च को फाइनल में कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। न्यूज़ीलैंड, जिसने 2000 में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, एक मजबूत टीम है और वह भारत के खिलाफ अपनी पिछली हार का बदला लेने की कोशिश करेगा। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मैच (Champions Trophy Final) होगा, जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत इतिहास रच पाएगा या न्यूज़ीलैंड उसे चौंका देगा।