शमा मोहम्मद ने की रोहित शर्मा की तारीफ, लेकिन फिर भी गुस्सा गए फैंस; बोले- पहले SORRY बोलो

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को 'मोटा' कांग्रेस की महिला नेता शमा मोहम्मद अब भारतीय कप्तान की तारीफ करती हुई नजर आईं।

iconPublished: 05 Mar 2025, 06:07 PM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

Shama Mohamed Praised Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फिटनेस पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस की महिला नेता शमा मोहम्मद से फैंस लगातार माफी मंगवाने की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को 'मोटा' बोला था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद शमा मोहम्मद ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की।

शमा मोहम्मद ने की Rohit Sharma की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शमा मोहम्मद ने कहा, "आज मैं बहुत खुश हूं कि टीम इंडिया ने Rohit Sharma की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला जीता। मैं विराट कोहली को 84 रन बनाने के लिए बधाई देती हूं।"

इसके अलावा शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर लिखा, "चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। 84 रन बनाने और आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई।"

फैंस बोले-पहले SORRY बोलो

भले ही शमा मोहम्मद ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की, लेकिन हिटमैन के फैंस उनकी इस तारीफ को बिल्कुल भी कबूल करते नजर नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शमा मोहम्मद से माफी मंगवाने की मांग तेजी होती दिख रही है।

एक यूजर ने लिखा, "माफी कब मांग रही है? अब तो फाइनल भी पाकिस्तान में नहीं होगा।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अब तो सारी बोल दो शमा मोहम्मद।" इसी तरह फैंस ने शमा मोहम्मद से माफी की मांग की। यहां देखें रिएक्शन...

Read more:

Rachin Ravindra: इसका जल्दी से आधार कार्ड बनवाओ... रचिन रवींद्र की बैटिंग के फैन हुए सुरेश रैना; इस भारतीय से की तुलना