कोहली, धोनी या रोहित नहीं... इस खिलाड़ी को IPL का सबसे स्टाइलिश प्लेयर मानते हैं गेल
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को टी20 का एक बड़ा खिलाड़ी माना जाता है, उन्होंने सारी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है। गेल ने दुनियाभर की टी20 लीगों में जाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें यूनिवर्सल बॉस भी कहा जाता है। क्रिस गेल के नाम से सारी दुनिया के गेंदबाज थर्राते हैं, लेकिन क्रिस गेल स्वयं किसी और खिलाड़ी के अंदाज से काफी प्रभावित हैं। जियो सिनेमा के एक कार्यक्रम में बोलते हुए दिग्गज गेल ने बताया कि उनके हिसाब से केएल राहुल दुनिया के सबसे स्टाइलिश प्लेयरों में से एक हैं। वो आईपीएल इति