IPL 2023 Auction: अब CSK में नजर आएगी ये त्रिमूर्ति, 5 साल बाद फिर एक साथ दिखेंगे
CSK की टीम में इस मिनी ऑक्शन के जरिए दो ऐसे अनुभवी दिग्गज खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। कोच्चि में जारी आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। CSK में भले ही ये दोनों खिलाड़ी पहली बार खेल रहे हों, लेकिन धोनी के साथ ये दोनों पहले भी खेल चुके हैं। तब ये राइजिंग पुणे सुपरजायनट्स के लिए खेला करते थे। तब राइजिंग पुणे सुपरजायनट्स के लिए इस त्रिमूर्ति के धमाल किया था।