RCB का स्टार खिलाड़ी अभी तक नहीं हुआ फिट, कोच दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा अपडेट; नहीं खेलेगा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला?

Phil Salt: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्टार बल्लेबाज की चोट चिंता का कारण बन गई है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट हैं, जो लगातार दूसरे मैच से बाहर हो चुके हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 Apr 2026, 09:48 PM
iconUpdated: 26 Apr 2026, 09:56 PM

IPL 2026, RCB: आईपीएल 2026 सीजन में शायद ही कोई टीम ऐसी रह गई है, जो अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान नहीं है। किसी टीम को सीजन शुरू होने से पहले ही इससे जूझना पड़ा है, तो किसी का टूर्नामेंट के बीच में ही बुरा हाल हो रहा है।

इसी तरह का झटका डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा है, जिसके लिए एक स्टार बल्लेबाज की चोट चिंता का कारण बन गई है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट हैं, जो लगातार दूसरे मैच से बाहर हो चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे Phil Salt?

सोमवार 27 अप्रैल को आरसीबी की मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। इस मैच के लिए बेंगलुरु की टीम तो दिल्ली आ गई है लेकिन जब वो मैदान पर उतरेगी, तो उसे एक बार फिर सॉल्ट के बिना ही ये मुकाबला भी खेलना होगा। टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने इसकी पुष्टि की। सॉल्ट पिछले मैच में भी इसी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

Phil Salt का इस सीजन में प्रदर्शन

RCB के विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट का इस सीजन में प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने इस सीजन में 6 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 3 में वो फ्लॉप रहे, जबकि 2 मैच में उन्होंने दमदार अर्धशतक जमाए और एक मैच में 40 से ज्यादा रन बनाए। कुल मिलाकर 6 पारियों में उन्होंने 202 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 168 का है। उन्होंने 16 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।

Phil Salt
Phil Salt

Phil Salt की कौन लेगा जगह?

RCB के लिए ये एक बड़ा झटका है क्योंकि विराट कोहली के साथ उनकी जोरदार जोड़ी जमती है मगर बेंगलुरु के पास एक अच्छा विकल्प है, जिसे टीम ने पिछले मैच में आजमाया था। ये खिलाड़ी हैं जैकब बैथल, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। हालांकि, पिछले मैच में वो नाकाम रहे थे लेकिन वो सॉल्ट की जगह भरकर दमदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Read More: VIDEO: संजू सैमसन ने बिजली जैसी स्टंपिंग कर शुभमन गिल को किया आउट; फैंस को दिखी एमएस धोनी की झलक

LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए पैट कमिंस, बल्लेबाजी देख गिनाई 2 बड़ी खूबियां; बताया बन गए नए फेवरेट खिलाड़ी