LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

iconPublished: 26 Apr 2026, 07:15 PM
iconUpdated: 26 Apr 2026, 07:44 PM

LSG vs KKR Toss Update: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों पर काफी दबाव रहने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें अंक तालिका में सबसे निचले स्थानों पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ की टीम इस मैच में लक्ष्य का पीछा करना चाहती है, वहीं अजिंक्य रहाणे का मानना था कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहती थी। आइए देखते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11।

LSG vs KKR: ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। ऋषभ पंत ने कहा कि वे पहले गेंदबाजी कर विरोधी टीम पर दबाव बनाना चाहते हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे ने अपने बयान में कहा कि उनकी गेंदबाजी इकाई अच्छे फॉर्म में है, इसलिए वह लक्ष्य का बचाव करने के लिए तैयार थे।

LSG vs KKR: क्या प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?

इस मुकाबले (LSG vs KKR) के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में एक बदलाव किया है। एम सिद्धार्थ की जगह जॉर्ज लिंडे को मौका दिया गया है।

Image

LSG vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमणदीप सिंह, अंकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान।

Read More: IPL 2026 में सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा सबसे धीमा अर्द्धशतक, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड!

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए पैट कमिंस, बल्लेबाजी देख गिनाई 2 बड़ी खूबियां; बताया बन गए नए फेवरेट खिलाड़ी

RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर राजस्थान रॉयल्स को दी मात, 5 विकेट से दर्ज की IPL 2026 की लगातार चौथी जीत