CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सीएसके की प्लेइंग XI में हुई धोनी की एंट्री?

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 Apr 2026, 03:16 PM
iconUpdated: 26 Apr 2026, 03:27 PM

CSK vs GT: आईपीएल के 19वें सीजन का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। जहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI में भी एक बदलाव नजर आ रहा है। सीएसके की ओर से आज भी एमएस धोनी प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं।

CSK vs GT: गुजरात-चेन्नई की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

गुजरात टाइटंस में बदलाव की बात करें तो तेज गेंदबाज अरशद खान की एंट्री हुई है। वहीं सीएसके में विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को मौका मिला है। उर्विल इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे हैं। आईपीएल 2026 में अभी तक सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला खामोश रहा है। ऐसे में फैंस की उम्मीद होगी कि आज गायकवाड़ कुछ अच्छा प्रदर्शन करें।

CSK vs GT
CSK vs GT

CSK vs GT: पॉइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत तो काफी खराब थी। हार की हैट्रिक लगाने के बाद सीएसके ने जोरदार कमबैक किया और इस वक्त 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर मौजूद है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम भी 6 अंक और -0.790 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

CSK vs GT: गुजरात-चेन्नई की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

Read More: 'हम हारना डिजर्व करते...' दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने करुण नायर पर फोड़ा ठिकरा? निकाली दिल की भड़ास!

RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों का विशाल लक्ष्य चेज कर राजस्थान रॉयल्स को दी मात, 5 विकेट से दर्ज की IPL 2026 की लगातार चौथी जीत

RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर लगी चोट, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए; राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी टेंशन