CSK vs GT: साई सुदर्शन की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 8 विकेट से धोया; पॉइंट्स टेबल पर लगाई बड़ी छलांग

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हारकर पॉइंट्स टेबल पर 5वां स्थान हासिल कर लिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 26 Apr 2026, 07:15 PM
iconUpdated: 26 Apr 2026, 07:33 PM

CSK vs GT: आईपीएल के 19वें सीजन का 27वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात ने 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। जीटी की इस जीत में साई सुदर्शन की 87 रनों की पारी का अहम योगदान रहा।

इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस ने 8 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक और -0.475 नेट रनरेट के साथ 5वां स्थान हासिल कर लिया। 8 विकेट से मिली हार के बाद से सीएसके पॉइंट्स टेबल पर -0.121 नेट रनरेट के साथ 6वें स्थान पर पहुंच गई है।

CSK vs GT: रबाडा और सुदर्शन ने दिखाया दम

गुजरात टाइटंस की इस जीत में इस जीत टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का भी अहम रोह रहा। जिनके घातक स्पैल ने चेन्नई को सिर्फ 158 रन पर रोक दिया। इसके बाद साई सुदर्शन की जोरदार अर्धशतकीय पारी के दम पर GT ने सिर्फ 17 ओवर के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का हाल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब थी। उसने पावरप्ले में ही अपने तीन विकेट खो दिए थे और 28 रन बनाए थे। 10 ओवरों के बाद भी उसका स्कोर 50 तक नहीं पहुंचा था। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर पर खड़े थे और उनकी अर्धशतकीय पारी के दम पर ही टीम 150 के पार जाने में सफल रही। आखिरी के ओवरों में कप्तान ने तूफानी रुख अख्तियार किया और तेजी से रन बनाए। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी खेली।

CSK vs GT: Ruturaj Gaikwad
CSK vs GT: Ruturaj Gaikwad

कगिसो रबाडा ने चौथे ओवर में ही संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट कर दिया। रबाडा के साथ मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार (स्पिनर) ने भी चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। इसका नतीजा ये रहा कि टीम ने सिर्फ 37 रन पर 4 विकेट गंवा दिए और CSK की पारी के 50 रन 12वें ओवर में जाकर पूरे हुए। हालांकि, इसके बावजूद चेन्नई ने अगले 8 ओवर में 107 रन जोड़ते हुए 158 रन बनाकर दमदार वापसी की।

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस की आसान जीत

158 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने आसानी से इस टारगेट को 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुुकासन पर हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन ने 46 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे। शुभमन गिल 33 रन, जोस बटलर 39*, वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

Read More: LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए पैट कमिंस, बल्लेबाजी देख गिनाई 2 बड़ी खूबियां; बताया बन गए नए फेवरेट खिलाड़ी

VIDEO: अरे ये क्या! सरेआम फीमेल फैन ने की अभिषेक शर्मा के साथ छेड़छाड़; जबरदस्ती हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा