Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आखिरकार एक बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, लेकिन ये पारी काफी धीमी रही।
2 / 6
ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में काफी संभलकर बल्लेबाजी की, क्योंकि सीएसके ने 37 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे।
3 / 6
जिसके चलते ऋतुराज गायकवाड़ ने संभलकर पारी खेली और 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीजन में उनकी पहली फिफ्टी रही।
4 / 6
गायकवाड़ की ये फिफ्टी काफी धीमी रही। इससे पहले की सात पारियों में गायकवाड़ एक बार भी 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया था। ऐसे में इस मुकाबले में उनकी ये पारी और भी अहम हो गई।
5 / 6
धीमी रफ्तार के चलते गायकवाड़ की यह पारी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई। उन्होंने इस सीजन का सबसे धीमा अर्धशतक जड़ दिया।
6 / 6
इससे पहले ये रिकॉर्ड रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 43 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। वहीं, गायकवाड़ ने 49 गेंदें लेकर उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।