Yuzvendra Chahal को जेल भेजो... IPL 2026 के बीच युजवेंद्र चहल की हरकत पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, क्या है पूरा मामला?

Yuzvendra Chahal: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में युजवेंद्र चहल को फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए देखा गया था। जिसके बाद से इस लेग स्पिनर पर जेल भेजने की मांग होने लगी।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 09 May 2026, 05:41 PM
iconUpdated: 09 May 2026, 05:50 PM

Yuzvendra Chahal: पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय आलोचकों के निशाने पर हैं। इसका कारण उनका प्रदर्शन नहीं है बल्कि उनकी एक हरकत है जिसके कारण वह सभी के निशाने पर आ गए हैं। चहल को प्लेन में वेपिंग करते हुए देखा गया था।

इसी के बाद से चहल की जमकर आलोचना हो रही है। अब भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने चहल को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इस लेग स्पिनर के लिए कड़ी सजा की मांग कर डाली है।

Yuzvendra Chahal पर भड़का दिग्गज

शिवरामाकृष्णन ने कहा है कि जब वेपिंग बैन है तो फिर चहल को इसका इस्तेमाल करने की सजा मिलनी चाहिए। चहल पर इसे लेकर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगा था। शिवारामाकृष्णन ने कहा है कि ये जुर्माना काफी कम है।

Yuzvendra Chahal IPL 2026
Yuzvendra Chahal vaping during IPL 2026 in a flight

क्या बोले शिवामाकृष्णन?

पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए युजवेंद्र चहल को लताड़ा है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, ''भारत में वेप प्रतिबंधित है। ऐसे व्यक्ति को जेल में डाल देना चाहिए। कानून बनाने का क्या फायदा जब उन्हें लागू ही न किया जाए? मैच फीस का 25% तो मामूली रकम है। अगर किसी आम आदमी ने ऐसा किया होता, तो क्या कार्रवाई होती?''

बुरे फंसे Yuzvendra Chahal

पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हैं। फैंस उनके वीडियो का इंतजार भी करते हैं। हालांकि, अर्शदीप के एक वीडियो ने चहल को मुश्किल में डाल दिया। क्लिप में देखा गया कि स्टार स्पिनर प्लेन में बैठकर कथित रूप से ई-सिगरेट का सेवन कर रहे थे।

हालांकि, Sports Yaari इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है और न ही यह सत्यापित कर पाया है कि चहल वास्तव में ई-सिगरेट का सेवन कर रहे थे या नहीं। भारत में ई-सिगरेट का उपयोग और बिक्री प्रतिबंधित है।

रियान पराग ने भी पी थी ई-सिगरेट

आईपीएल 2026 में वेपिंग का मामला दूसरी बार सामने आया है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का सेवन करते देखा गया। बीसीसीआई ने इसपर एक्शन लेते हुए रियान पर मैच फीस का 25% जुर्माना ठोका था। यह देखना बाकी है कि कथित वेपिंग घटना के संबंध में चहल के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

Read More: बाल-बाल बचे रोहित शर्मा... फैन ने बीच सड़क पर चुरानी चाही करोड़ों की घड़ी, गुस्से में हिटमैन ने दिखाई उंगली; VIDEO

पाकिस्तान की प्लेइंग XI में दिखें टीम इंडिया के खिलाड़ी, BAN vs PAK टेस्ट में हुई बड़ी गलती: जानिए पूरा मामला

10 छक्के और 47 गेंद... दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिन एलन का दिखा रौद्र रूप, आईपीएल में जड़ डाला ऐतिहासिक शतक