RCB के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव होंगे टीम का हिस्सा? हार्दिक पांड्या की वापसी पर भी आया अपडेट

आरसीबी के खिलाफ 10 मई को होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी पर अपडेट आया है और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर भी अपडेट आया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 09 May 2026, 06:41 PM
iconUpdated: 09 May 2026, 06:52 PM

IPL 2026, MI vs RCB: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं जैसे आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी होगी या नहीं?

दूसरा क्या 10 मई को सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे या नहीं। आपको बता दें हाल ही में 7 मई को सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी एक बेटी के माता-पिता बने हैं। ऐसे में सूर्या आरसीबी के खिलाफ मुकाबले का हिस्सा होंगे या नहीं आइए जानते हैं।

Suryakumar Yadav पर आया अपडेट

मुंबई इंडियंस (MI) का अगला मैच रायपुर में 10 मई को RCB से है, जिससे पहले टीम को अपने कप्तान हार्दिक पांड्या के फिट होने का इंतजार है। वहीं उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव के इस मैच में खेलने को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। सूर्यकुमार यादव आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में खेलते दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उप-कप्तान सूर्या इस मुकाबले के लिए टीम के साथ रायपुर में जुड़ जाएंगे।

Hardik Pandya का होगा टेस्ट

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्या ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी की थी लेकिन दो दिन पहले ही उनकी बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में माना जा रहा था कि वो शायद अगले मैच में नहीं खेल पाएं लेकिन अब वो इस मैच के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

बात करें मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी और फिटनेस के बारे में तो मैच से एक दिन पहले यानि शनिवार 9 मई को उनका फिटनेस टेस्ट होगा। जिसे पास करने के बाद ही वो 10 मई को बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में उतर पाएंगे।

Hardik Pandya IPL 2026 Injury
MI Captain Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस (MI) का हाल

IPL 2026 में 10 मुकाबलों में 7 हार के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है। 7 हार के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, मुंबई अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। बस मुंबई को अपने आने वाले मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।

Read More: बाल-बाल बचे रोहित शर्मा... फैन ने बीच सड़क पर चुरानी चाही करोड़ों की घड़ी, गुस्से में हिटमैन ने दिखाई उंगली; VIDEO

Yuzvendra Chahal को जेल भेजो... IPL 2026 के बीच युजवेंद्र चहल की हरकत पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान की प्लेइंग XI में दिखें टीम इंडिया के खिलाड़ी, BAN vs PAK टेस्ट में हुई बड़ी गलती: जानिए पूरा मामला