ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद Virat Kohli और रोहित शर्मा हुए इमोशनल, ड्रेसिंग रूम में गले से लिपटे दोनों दिग्गज, देखें वीडियो

Virat Kohli: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दुनिया को बता दिया कि वह मॉडर्न डे क्रिकेट की नंबर-1 टीम है। रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी "चेज़मास्टर" की छवि को बरकरार रखा।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 05 Mar 2025, 12:02 PM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

Virat Kohli: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दुनिया को बता दिया कि वह मॉडर्न डे क्रिकेट की नंबर-1 टीम है। रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया। वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी "चेज़मास्टर" की छवि को बरकरार रखा।

भारतीय टीम के लिए इन दोनों सुपरस्टार का ये आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। उस नजरिए से रोहित और विराट के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 बेहद खास है। सेमीफाइल में जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले से लगाकर सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसके बारे में जानने वाले हैं।

जीत के बाद Virat Kohli ने रोहित शर्मा को गले से लगाया

विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद भावुक हो गए थे। साथ ही दोनों ने जीत के बाद अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त की। 49वें ओवर की पहली बॉल पर केएल राहुल ने जैसे ही ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर चौका लगाया, ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल शुरु हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि विराट उत्साह से लबरेज थे। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को गले से लगा लिया। दोनों ने पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट किया। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के नीचे उनकी प्रतिक्रियाएं इसका सबसे बड़ा सबूत हैं।

पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) इंडियन क्रिकेट को अपना योगदान देते आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कई आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसी संभावना है कि पाकिस्तान और दुबई में खेला जा रहा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दोनों के इंटरनेशनल करियर का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। उस लिहाज से दोनों इसे खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

Read More Here:

IND vs AUS: ये तो सिर्फ झांकी है, फाइनल अभी बाकी है... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती टीम इंडिया तो आई मीम्स की बाढ़