Shama Mohamed: हाल ही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने मीडिया जगत में जमकर सुर्खियां बटोरी। दरअसल 52 वर्षीय नेता ने भारतीय क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा पर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) ने 37 वर्षीय क्रिकेटर को मोटा व अनफिट कहा।
ROHIT SHARMA को मोटा कहने वाली Shama Mohamed के बदले तेवर, अब कर रही रोहित की जमकर तारीफ़ें! देखें वीडियो
Shama Mohamed: हाल ही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने मीडिया जगत में जमकर सुर्खियां बटोरी। दरअसल 52 वर्षीय नेता ने भारतीय क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा पर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) ने 37 वर्षीय क्रिकेटर को मोटा व अनफिट कहा।
इसके बाद कांग्रेस नेता को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब उनके तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बीते दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद शमा ने रोहित की जमकर तारीफ की। आगे इस आर्टिकल में हम जानेंगे उनका क्या कुछ कहना था।
Shama Mohamed ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ
शमा मोहम्मद (Shama Mohamed) भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा पर भड़काऊ बयान देकर बुरी तरह फंस गई। दरअसल कांग्रेस लीडर ने रविवार 2 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने हिटमैन को "अनफिट" बताते हुए उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी। साथ ही उन्होंने रोहित को औसत दर्जे का खिलाड़ी बताया, जो किस्मत की वजह से कप्तान बन गए।
इसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता को चारों तरफ से खरी खोटी सुनने को मिली। वहीं अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के बाद शमा मोहम्मद ने अपने बयान में कहा,
"मैं आज बहुत खुश हूं कि भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीता है। मैं विराट कोहली को 84 रन बनाने के लिए बधाई देती हूं... मैं बहुत उत्साहित हूं और फाइनल का इंतजार कर रही हूं।"
#WATCH | Delhi: On team India's victory against Australia in the semi-finals of the ICC Champions Trophy, Congress leader Shama Mohamed says, "I am very happy today that India has won the semi-final match against Australia under the captaincy of Rohit Sharma. I congratulate Virat… pic.twitter.com/G3dyH9awg3
— ANI (@ANI) March 5, 2025
Read More Here: