RCB vs LSG: ऋषभ पंत को क्या हुआ? सिर्फ 3 गेंद खेलकर दर्द से कराहते हुए गए मैदान से बाहर, जानिए क्यों हुए रिटायर्ड आउट

RCB vs LSG मुकाबले में ऋषभ पंत महज 3 गेंद खेलकर चोटिल हो गए और दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, जिससे लखनऊ को बड़ा झटका लगा।

iconPublished: 15 Apr 2026, 10:29 PM
iconUpdated: 15 Apr 2026, 11:34 PM

RCB vs LSG, Rishabh Pant retired out: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत महज 3 गेंद खेलने के बाद ही चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। पावरप्ले के दौरान ही उनकी चोट ने टीम की रणनीति को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

RCB vs LSG: कैसे लगी ऋषभ पंत को चोट?

लखनऊ की पारी के पांचवें ओवर में यह घटना देखने को मिली। जोश हेजलवुड की चौथी गेंद पर पंत बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे उनकी कोहनी पर जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द से कराहते नजर आए और तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। उन्होंने मैजिक स्प्रे के जरिए इलाज भी करवाया, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि वह आगे बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके। आखिरकार पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

RCB vs LSG: दर्द में दिखे पंत, हेजलवुड ने भी जताई चिंता

चोट लगने के बाद पंत काफी असहज दिखे और उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था। वह मैदान पर खड़े रहने में भी परेशानी महसूस कर रहे थे। दिलचस्प बात यह रही कि गेंदबाज जोश हेजलवुड खुद उनके पास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने पंत की पीठ थपथपाकर उनका हौसला भी बढ़ाया, जो खेल भावना की एक शानदार मिसाल रही।

Image

RCB vs LSG: इस सीजन में बढ़ रही हैं चोटें

आईपीएल 2026 में चोटों का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए थे। रोहित को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, जिसके चलते वह अपनी पारी जारी नहीं रख पाए थे। अब ऋषभ पंत के साथ हुई इस घटना ने टीमों की चिंता और बढ़ा दी है।

Read More: CSK फैंस को लगेगा बड़ा झटका या मिलेगी गुड न्यूज? 16 अप्रैल को एमएस धोनी लेंगे बड़ा फैसला, IPL 2026 में नहीं खेला कोई मुकाबला

RCB vs LSG: विराट कोहली को 5 बार बना चुका है शिकार, बेहद खूंखार है लखनऊ का ये तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

हार की हैट्रिक लगा चुकी MI के लिए बैड न्यूज, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा? पिछले मुकाबले में हुए थे रिटायर्ड हर्ट