IPL 2026 के बीच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा टी20 मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं LIVE

IPL 2026 के बीच भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी, आइए जानते है आप इस मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते है।

iconPublished: 15 Apr 2026, 06:40 PM
iconUpdated: 15 Apr 2026, 06:54 PM

INDW vs SAW T20I Series: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ा मुकाबला सामने आने वाला है। भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जो आगामी आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बेहद अहम मानी जा रही है।

जून में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज एक तरह से फाइनल रिहर्सल होगी। खास बात यह है कि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं और 21 जून को मैनचेस्टर में आमने-सामने होंगी। ऐसे में यह सीरीज टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

INDW vs SAW: इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। हाल ही में टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था और अब उसकी नजरें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टिकी हैं। टीम में युवा तेज गेंदबाज काश्वी गौतम को मौका दिया गया है, जो अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखती हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा जैसे ऑलराउंडर को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने वूमेन्स प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन किया था।

Shreyanka Patil took two wickets in the powerplay, Australia vs India, 3rd T20I, Adelaide, February 21, 2026

INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका की टीम भी पूरी तरह तैयार

दूसरी ओर लॉरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम भी इस सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में रनर-अप रही है और इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने हाल ही में श्रीलंका को 5-0 से हराया और ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से मात दी है। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और यह सीरीज इंग्लैंड दौरे से पहले अंतिम तैयारियों का बेहतरीन मौका होगी।

Renuka Singh was among the wickets early, Australia vs India, 1st T20I, SCG, February 15, 2026

INDW vs SAW: कब, कहां और कैसे देखें LIVE

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

INDW vs SAW सीरीज का पूरा शेड्यूल

17 अप्रैल: पहला टी20, किंग्समीड, डरबन (9:30 PM IST)
19 अप्रैल: दूसरा टी20, किंग्समीड, डरबन (5:30 PM IST)
22 अप्रैल: तीसरा टी20, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
25 अप्रैल: चौथा टी20, वांडरर्स, जोहानिसबर्ग (9:30 PM IST)
27 अप्रैल: पांचवां टी20, विलोमूर पार्क, बेनोनी (5:30 PM IST)

Read More: CSK फैंस को लगेगा बड़ा झटका या मिलेगी गुड न्यूज? 16 अप्रैल को एमएस धोनी लेंगे बड़ा फैसला, IPL 2026 में नहीं खेला कोई मुकाबला

RCB vs LSG: विराट कोहली को 5 बार बना चुका है शिकार, बेहद खूंखार है लखनऊ का ये तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

हार की हैट्रिक लगा चुकी MI के लिए बैड न्यूज, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा? पिछले मुकाबले में हुए थे रिटायर्ड हर्ट