Champions Trophy Final को लेकर रवि शास्त्री की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द मैच

Champions Trophy Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में अब महज एक दिन का समय रह गया है। पाकिस्तान और दुबई में करीब तीन हफ्ते तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 08 Mar 2025, 08:48 AM

Champions Trophy Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में अब महज एक दिन का समय रह गया है। पाकिस्तान और दुबई में करीब तीन हफ्ते तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (Champions Trophy Final) को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने हाल ही में बताया कि इस अहम मुकाबले में कौन प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत सकता है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

Champions Trophy Final को लेकर रवि शास्त्री की भविष्यवाणी

भारत-न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (Champions Trophy Final) को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर हर दिन यह ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि इससे पहले ये दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में एक बार टकरा चुकी हैं। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 44 रनों से कीवियों को पराजित कर दिया था।

ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का पलड़ा फाइनल मैच में भारी रहने की संभावना है। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट में पिछला रिकॉर्ड देखा जाए, तो उस लिहाज से न्यूजीलैंड को हल्के में लेना बहुत बड़ी मूर्खता होगी। दोनों टीमों की ओर से कुछ धुरंधर क्रिकेटरों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।

हाल ही में कमेंटेटर रवि शास्त्री ने इस मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने बताया कि भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत सकते हैं। वहीं उनका कहना था कि न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स इस अवॉर्ड के अन्य सबसे बड़े दावेदार होंगे। सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों क्षेत्रों में कमाल की परफॉर्मेंस दी थी।

उन्होंने अपने बयान में कहा,

"प्लेयर ऑफ द मैच के लिए मैं ऑलराउंडर को चुनूंगा। मैं भारत से अक्षर पटेल या रवींद्र जडेजा का नाम लूंगा। न्यूजीलैंड से, मुझे लगता है कि ग्लेन फिलिप्स में कुछ खास है। वह फील्डिंग में कमाल दिखा सकते हैं। वह 40, 50 रन की पारी खेल सकते हैं और शायद एक या दो विकेट लेकर आपको चौंका सकते हैं।"

Read More Here:

DC vs GG: आखिरी 27 गेंद में ठोक डाले 55 रन, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक; दिल्ली को 5 विकेट से हराया