Mohammed Siraj: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी मोहम्मद सिराज पर काफी भरोसा दिखाया। जिसकी बदौलत उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिराज को ओवल टेस्ट का मैन ऑफ द मैच चुना गया। वह पहली एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने एक खास रिकॉर्ड में कपिल देव (Kapil Dev) को भी पीछे छोड़ दिया।
मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल के बीच कैसी है बॉन्डिंग? DSP साहब का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप!
Mohammed Siraj on Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी का लोहा मनवाया है। उन्होंने हर मैच में शानदार गेंदबाजी की और जब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारतीय टीम के साथ नहीं थे, तब उन्होंने तेज गेंदबाजी की कमान संभाली। जिसकी बदौलत टीम टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही। लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी मोहम्मद सिराज पर उतना ही भरोसा दिखाया जितना उन्होंने बुमराह पर दिखाया।
बता दें कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ओवल टेस्ट के मैन ऑफ द मैच रहे। इसके अलावा, वह इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। उन्होंने इस सीरीज के दौरान एक खास रिकॉर्ड में कपिल देव (Kapil Dev) को भी पीछे छोड़ दिया। सिराज के इस खास प्रदर्शन के पीछे की वजह शुभमन गिल के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग रही। जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की है।
सिराज और गिल के बीच कैसी है बॉन्डिंग?
ओवल टेस्ट के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपने और कप्तान के बीच की बॉन्डिंग का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "शुभमन के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है, क्योंकि हम इंडिया ए में साथ खेले हैं, इसलिए कम्युनिकेशन बहुत अच्छी है और जीटी में भी एक कप्तान है, तो अंडरस्टैंडिंग म्यूचुअल है, क्योंकि मैं उसकी थिंकिंग जानता हूं, जब मैं बोलता हूं, तो वह सुनता है, इसलिए बहुत अंडरस्टैंडिंग है।"

मोहम्मद सिराज ने आगे कहा "हम दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी है, तो अच्छा लगता है। जिस तरह से वह आगे बढ़ रहा है, उसके लिए बहुत खुशी है।"
इंग्लैंड दौरे पर Mohammed Siraj का प्रदर्शन
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पहली एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की 9 पारियों में 4.02 की इकॉनमी से 23 विकेट लिए थे। ओवल टेस्ट में 9 विकेट लेकर वह मैन ऑफ द मैच भी बने।
For his relentless bowling display and scalping nine wickets, Mohd. Siraj bags the Player of the Match award in the 5th Test 👏👏
— BCCI (@BCCI) August 4, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWNayE#TeamIndia | #ENGvIND | @mdsirajofficial pic.twitter.com/GyUl6dZWWp
सिराज ने कपिल देव को छोड़ा पीछे
इंग्लैंड के मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। अब कपिल देव तीसरे नंबर से चौथे नंबर पर खिसक गए हैं और सिराज तीसरे नंबर पर हैं। मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक इंग्लैंड में 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में उन्होंने 3.94 की इकॉनमी से 46 विकेट लिए हैं। इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह 51-51 विकेट लेकर सिराज से ऊपर हैं।
Read More Here:
टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा ड्रॉ, WCT 2025-27 की अपनी दूसरी टेस्ट सीरीज कब और कहां खेलेगा भारत?
इंग्लैंड दौरे से लौटे हेड कोच गौतम गंभीर, एयरपोर्ट पर किया 'यंग गंस' का गुणगान, कह डाली बड़ी बात