Rohit Sharma के संन्यास पर मचा घमासान, जानें चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हिटमैन रिटायरमेंट लेंगे या नहीं

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय नेशनल ड्यूटी पर हैं। दरअसल उनकी अगुवाई में टीम इंडिया पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शिरकत करने गई है। मेन इन ब्लू खिताब से महज एक ही कदम दूर है। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 08 Mar 2025, 02:27 PM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय नेशनल ड्यूटी पर हैं। दरअसल उनकी अगुवाई में टीम इंडिया पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शिरकत करने गई है। मेन इन ब्लू खिताब से महज एक ही कदम दूर है। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

हालांकि इस मैच से पूर्व रोहित (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि टूर्नामेंट खत्म होते ही हिटमैन वनडे इंटरनेशनल को अलविदा कह देंगे। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

Rohit Sharma के संन्यास पर मचा घमासान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व कौशल की जमकर तारीफ हो रही है। उनकी कप्तानी में भारत 2023 वनडे विश्व कप व 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा है। देखना है वह खिताब जीतने में सफल रहती है या नहीं।

हालांकि इन सबके बीच रोहित के रिटायरमेंट की खबरें मीडिया में लगातार आ रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं 2027 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से युवाओं को मौका देने के लिए हिटमैन ओडीआई क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। गौरतलब है कि टीम में यशस्वी जयसवाल के रूप में एक होनहार ओपनर बेंच पर बैठा हुआ है।

बाएं हाथ के इस बैटर ने टेस्ट व टी20 फॉर्मैट में निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्हें भविष्य का सुपरस्टार भी बताया जा रहा है। ऐसे में यशस्वी रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं विश्व कप 2027 में अभी दो साल का समय बचा हुआ है। तब तक रोहित 39-40 साल के हो जाएंगे।

इसके अलावा भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी अक्सर सवाल उठते रहते हैं। टीम मैनेजमेंट की ओर से भी उनपर दबाव बढ़ने वाला है। हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी उनका आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट बने।

Read More Here:

फाइनल मुकाबले के लिए Team India की खास तैयारी, स्विमिंग पूल में बिताया समय, तो रोचक गेम का उठाया लुत्फ, देखें वीडियो