2 लाख में भी नहीं बिका IPL का रन मशीन! केएल राहुल को महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार

आईपीएल 2026 में 593 रन बनाने वाले केएल राहुल महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 ऑक्शन में 2 लाख रुपये के बेस प्राइस पर भी अनसोल्ड रह गए। उनकी उपलब्धता को लेकर बने संशय को इसकी सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

iconPublished: 05 Jun 2026, 06:30 PM

KL Rahul went unsold in auction: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 लीग के ऑक्शन में एक चौंकाने वाली तस्वीर देखने को मिली। आईपीएल 2026 में बल्ले से जमकर रन बरसाने वाले राहुल को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह नीलामी में अनसोल्ड रह गए। राहुल का बेस प्राइस महज 2 लाख रुपये था, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम पर एक भी बोली नहीं लगी।

यह नतीजा इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि राहुल (KL Rahul) हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। आईपीएल 2026 में उन्होंने लगातार रन बनाए और किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया था। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें कोई खरीदार क्यों नहीं मिला।

KL Rahul क्यों रहे अनसोल्ड?

केएल राहुल (KL Rahul) का हालिया प्रदर्शन किसी भी लिहाज से कमजोर नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 45.62 की औसत और 174.41 की स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। इसके बावजूद महाराजा ट्रॉफी के ऑक्शन में उनके नाम पर एक भी बोली नहीं लगी, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

उपलब्धता पर सवाल ने बदला पूरा खेल

ऑक्शन के दौरान जब राहुल का नाम सामने आया तो कुछ फ्रेंचाइजियों ने उनकी उपलब्धता को लेकर जानकारी मांगी। नीलामीकर्ता की ओर से बताया गया कि राहुल (KL Rahul) संभवतः पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसके बाद टीमों ने जोखिम लेने से बचना बेहतर समझा और किसी ने भी उन पर बोली नहीं लगाई। यही कारण उनके अनसोल्ड रहने की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

टीम इंडिया की व्यस्तता बनी बड़ी बाधा

महाराजा ट्रॉफी 20 जून से 12 जुलाई तक खेली जानी है, जबकि इसी दौरान भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी काफी व्यस्त है। राहुल 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में खेल सकते हैं और इसके बाद इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में भी जुटेंगे। ऐसे में उनके पूरे टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बेहद कम थी, जिसने फ्रेंचाइजियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

KL Rahul arrives for a training session, New Chandigarh, June 2, 2026

करुण नायर और मनीष पांडे पर हुई पैसों की बारिश

जहां केएल राहुल (KL Rahul) को कोई खरीदार नहीं मिला, वहीं कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर और मनीष पांडे को बड़ी रकम हासिल हुई। करुण नायर को मंगलुरु ड्रैगन्स ने 18 लाख रुपये में खरीदा, जबकि मनीष पांडे 12.75 लाख रुपये में गुलबर्गा मिस्टिक्स का हिस्सा बने। वहीं देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को भी अपेक्षा से कम कीमत मिली, जिसकी बड़ी वजह उनकी संभावित राष्ट्रीय टीम प्रतिबद्धताएं मानी जा रही हैं।

READ MORE HERE....

VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी

‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज