लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 27 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले दो स्टार तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं।
ENG vs NZ: 27 महीने बाद वापसी करते ही छाए गए दो स्टार गेंदबाज, लॉर्ड्स में बल्लेबाजों के लिए बने काल
ENG vs NZ: 27 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी, फिर दिखाया पुराना रंग
ऑली रोबिन्सन और काइल जैमीसन ने अपना पिछला टेस्ट मैच फरवरी 2024 में खेला था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी करीब 27 महीने तक टेस्ट टीम से बाहर रहे। जून 2026 में जब दोनों को लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs NZ) में मौका मिला तो उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाया। इंग्लैंड की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई, जबकि दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 61 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। दोनों टीमों की इस हालत के पीछे इन दो तेज गेंदबाजों का सबसे बड़ा योगदान रहा।
Dot. Dot. Wicket. Dot. Wicket. Wicket.
— England Cricket (@englandcricket) June 4, 2026
Every ball from that ridiculous Ollie Robinson over 👇 pic.twitter.com/A5jhEgkV1p
ENG vs NZ: रोबिन्सन ने पहले ही ओवर में मचाई सनसनी
ऑली रोबिन्सन ने अपने कमबैक टेस्ट को यादगार बनाते हुए न्यूजीलैंड की पारी (ENG vs NZ) के पहले ही ओवर में इतिहास रच दिया। उन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट झटककर 3 विकेट मेडन ओवर फेंका। रोबिन्सन ने तीसरी गेंद पर डेवॉन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू आउट किया, फिर पांचवीं गेंद पर केन विलियमसन को कैच कराया और आखिरी गेंद पर रचिन रवींद्र को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। इस शानदार शुरुआत ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
ENG vs NZ: 10 रन देकर झटके 4 विकेट
पहले ओवर की हैट्रिक जैसी शुरुआत के बाद भी रोबिन्सन नहीं रुके। उन्होंने डैरिल मिचेल को क्लीन बोल्ड कर अपना चौथा विकेट हासिल किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक रोबिन्सन ने 6 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए।

ENG vs NZ: जैमीसन के पंजे में फंसी इंग्लैंड की बल्लेबाजी
रोबिन्सन से पहले न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने इंग्लैंड की पहली पारी को तहस-नहस कर दिया था। 27 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे जैमीसन ने 14 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का छठा पांच विकेट हॉल रहा। जैमीसन की घातक गेंदबाजी का ही असर था कि इंग्लैंड की पूरी टीम 39.4 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन दोनों वापसी करने वाले गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि बड़े मंच पर अनुभव की कोई बराबरी नहीं होती।
READ MORE HERE....
VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज