IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा सरप्राइज, डेब्यू करेगा युवा खिलाड़ी; पडिक्कल बाहर!

अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साई सुदर्शन का नंबर-3 पर खेलना तय माना जा रहा है। आइए जानते है किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

iconPublished: 05 Jun 2026, 06:55 PM
iconUpdated: 05 Jun 2026, 07:01 PM

IND vs AFG, India Probable Playing XI: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रही है और इस मुकाबले के साथ व्यस्त सीजन का आगाज भी होने जा रहा है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कप्तान शुभमन गिल किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेंगे।

टीम चयन को लेकर कई सवाल बने हुए हैं, लेकिन इतना लगभग तय माना जा रहा है कि इस मुकाबले में कम से कम एक युवा खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा। वहीं कुछ खिलाड़ियों को अभी अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मैच से पहले टीम प्रबंधन के संकेतों ने संभावित प्लेइंग इलेवन की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है।

IND vs AFG: नंबर-3 पर साई सुदर्शन की जगह पक्की

मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया कि साई सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। साई को अब तक टेस्ट क्रिकेट में मिले मौकों में बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता रहा है। गंभीर का मानना है कि युवा बल्लेबाज को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए और समय दिया जाना चाहिए। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला साई सुदर्शन के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा।

IND vs AFG: देवदत्त पडिक्कल को करना पड़ सकता है इंतजार

साई सुदर्शन को नंबर-3 पर मौका मिलने के बाद देवदत्त पडिक्कल की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती नहीं दिख रही है। पडिक्कल टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन मौजूदा संयोजन को देखते हुए उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है। टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहा, जिससे उनके लिए इंतजार और लंबा हो सकता है।

IND vs AFG: राहुल-जायसवाल करेंगे पारी की शुरुआत

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी लगभग तय नजर आ रही है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑलराउंडर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी का खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है, जिससे टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन मिलेगा।

First Time In 14 Years: Yashasvi Jaiswal, KL Rahul Notch Up Rare Feat In 1st Test vs Australia | Cricket News

IND vs AFG: युवा स्पिनर के डेब्यू की पूरी संभावना

गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। तीसरे स्पिनर के रूप में हर्ष दुबे और मानव सुथार में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दोनों का एक साथ खेलना मुश्किल माना जा रहा है, लेकिन इनमें से किसी एक खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू लगभग तय नजर आ रहा है। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में फिट हो चुके मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।

IND vs AFG: भारत की संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे/मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

READ MORE HERE....

VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी

‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज