न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले KL RAHUL ने कप्तान ROHIT SHARMA को लेकर किया ये बड़ा खुलासा!

KL RAHUL on ROHIT SHARMA IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। CRICKET

icon द्वारा ममता कुमारी
iconPublished: 01 Mar 2025, 09:52 AM
iconUpdated: 09 May 2025, 11:32 AM

KL RAHUL on ROHIT SHARMA IND vs NZ Champions Trophy 2025: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच 2 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ धमाकेदार जीत के दौरान दोनों खिलाड़ी मैदान से बाहर गए थे, जिससे उनकी उपलब्धता को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, केएल राहुल ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

KL RAHUL on ROHIT SHARMA IND vs NZ Champions Trophy 2025

आपको बताते चलें कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत के दौरान रोहित शर्मा को हल्की चोट लगी थी, और मोहम्मद शमी को भी कुछ परेशानी हुई थी, जिसके कारण दोनों खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए थे। लेकिन केएल राहुल ने साफ किया कि टीम में किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है।

केएल राहुल (KL RAHUL) कहा, "फिटनेस के लिहाज से सब कुछ ठीक लग रहा है। जहां तक मुझे जानकारी है, किसी भी खिलाड़ी के खेलने को लेकर कोई संदेह नहीं है। सभी खिलाड़ी जिम में समय बिता रहे हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं।" उनके इस बयान से साफ हो गया कि भारत की टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में पूरी ताकत के साथ खेलने के लिए तैयार है।

KL RAHUL Statement: क्या सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम?

भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकती है, ताकि वे सेमीफाइनल के लिए तरोताजा रहें। हालांकि, केएल राहुल (KL RAHUL) ने इसे भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी शारीरिक रूप से फिट हैं और मैच के लिए तैयार हैं। इस बयान से संकेत मिलता है कि भारतीय टीम अपने मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर सकती है।

ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच इसलिए भी अहम होगा क्योंकि जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह ग्रुप ए की टॉप टीम बनेगी। दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद, यह मुकाबला प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होगा। भारत के पास 2023 वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद एक बार फिर उस लय को बरकरार रखने का मौका होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग 11:-

रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर),अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।