Karun Nair Fifty: 9 साल की तपस्या रंग लाई, करुण नायर ने 3148 दिन बाद मुश्किल परिस्थिति में टेस्ट में जड़ा अर्धशतक

Karun Nair Fifty: इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में मुश्किल हालात में करुण नायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 3148 दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जड़ा।

iconPublished: 01 Aug 2025, 12:44 AM
iconUpdated: 01 Aug 2025, 11:34 PM

Karun Nair Fifty: भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल के मैदान में 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के ऊपर काफी दबाव है क्योंकि इस सीरीज को ड्रॉ कराने के लिए भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने पिच की परिस्थिति को देखते हुए गेंदबाजों को बढ़त दिलाई। भारतीय बल्लेबाजों के लिए पहला दिन चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन करुण नायर (Karun Nair) ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए अर्धशतक जमाया।

Karun Nair ने की शानदार वापसी

इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन चौथे टेस्ट से ड्रॉप किए गए करुण नायर ने इस मुकाबले में शानदार वापसी की। आज 9 सालों की तपस्या उनके लिए रंग लाई है।

करुण नायर (Karun Nair) ने 3146 दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में अपने तिहरे शतक के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने इस फॉर्मेट में 50 रन का आंकड़ा पार किया है। उनका यह अर्धशतक टीम के लिए संबल देने वाला रहा।

Karun Nair celebrates his fifty, England vs India, 5th Test, 1st day, The Oval, July 31, 2025

कैसा रहा पहले दिन का खेल

5वें टेस्ट मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और यह फैसला उनके पक्ष में गया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर भारत को दबाव में डाले रखा।

करुण नायर को छोड़ दें तो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। दिन की समाप्ति तक करुण नायर 51 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ पिछले मैच में शतक जड़ने वाले वाशिंगटन सुंदर क्रीज़ पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंसन और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रिस वोक्स को एक सफलता मिली।

Read More Here:

'मुझे मत बताओ...' ओवल में बवाल! 5वें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच हुआ पंगा, VIDEO वायरल

'किस सूरत से मैच...' लोकसभा में गुंजा IND vs PAK मैच का मुद्दा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान